फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   37.5 lakh two thousand rupee notes reached Noida banks target of exchange achieved

2000 Note: नोएडा की बैंकों में पहुंचे 37.5 लाख दो हजार के नोट, बदलने का लक्ष्य पूरा, जानें क्या है आखिरी तारीख

Sun, 24 Sep 2023 11:09 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 24 Sep 2023 11:09 PM IST
सार

जिले में 35 बैंकों की 570 शाखाएं संचालित हो रही हैं। वहीं, एटीएम की संख्या 820 हैं। 23 मई से दो हजार के नोट बदलने की घोषणा के बाद लीड बैंक ने 37.5 लाख नोट बदलने का लक्ष्य रखा गया था। इसे पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन
37.5 lakh two thousand rupee notes reached Noida banks target of exchange achieved
प्रतीकात्मक नोट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दो हजार के नोट बदलने की अंतिम तिथि से पांच दिन पहले ही जिले के बैंकों ने लक्ष्य पूरा कर लिया है। 35 बैंकों की 570 शाखाओं में 37.5 लाख नोट यानी 750 करोड़ रुपये जमा हो गए हैं। बैंक अधिकारियों के अनुसार सबसे अधिक नोट सितंबर माह में बैंकों में पहुंचे हैं। इससे पहले शुरुआती माह में इतना आंकड़ा रहा था। वहीं, नोट जमा कराने में सेट्रल नोएडा अव्वल रहा। इसके अलावा लोगों ने इन नोटों को जमा कराकर इनकी निकासी ऑनलाइन की है। 750 करोड़ में से जिले के लोगों ने केवल 250 करोड़ ही बदलवाएं हैं, बाकी 500 करोड़ अपने खातों में जमा कराए।

विज्ञापन


अहम है कि जिले में 35 बैंकों की 570 शाखाएं संचालित हो रही हैं। वहीं, एटीएम की संख्या 820 हैं। 23 मई से दो हजार के नोट बदलने की घोषणा के बाद लीड बैंक ने 37.5 लाख नोट बदलने का लक्ष्य रखा गया था। इसे पूरा कर लिया गया है। जिला लीड बैंक मैनेजर विदुर भल्ला बताते हैं कि समय से पहले ही लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। हालांकि नोटबंदी वाले हालात नहीं रहे हैं। बहुत आसानी से सभी नोट बदले गए हैं। इसके लिए 23 मई से ही 600 अतिरिक्त कर्मचारी शाखाओं पर तैनात किए गए थे।

विज्ञापन

उस वक्त औसतन 12 से 15 करोड़ तक एक दिन में बैंकों में पहुंचे थे वहीं, सितंबर में एक दिन में औसतन 18 से 20 करोड़ तक जमा हुए हैं। जुलाई व अगस्त माह में बाढ़ की वजह से बैंकों में नोट ज्यादा संख्या में जमा नहीं हो पाए थे। लीड बैंक अधिकारियों की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छा खासा पैसा जमा हुआ है। वहीं लोगों ने पैसा जमा कराने और निकालने के लिए एटीएम की सुविधा का ज्यदा इस्तेमाल किया है। इसका कारण फॉर्म के झंझटों से बचने के लिए लोगों ने ऐसा किया है।

सेंट्रल नोएडा से बदले गए 382 करोड़
अधिकारियों के अनुसार सेंट्रल नोएडा से 282 करोड़ व ग्रामीण इलाकों से 100 करोड़ रुपये बदले गए हैं। साथ ही सेंट्रल नोएडा ने दिए हुए लक्ष्य को सबसे पहले पूरा भी किया है। 15 सितंबर तक ही यहां पूरे लक्ष्य की प्राप्ति कर ली गई थी।

विज्ञापन

इस दौरान बढ़ा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन
इस दौरान ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का ग्राफ भी बढ़ा है। विदुर भल्ला बताते हैं कि जहां पहले आमतौर पर जिले में 144 करोड़ तक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया जाता था वहीं, इस अवधि के दौरान 175 करोड़ तक भी पहुंचा है। इससे डिजिटल प्लेटफॉर्म को भी काफी बढ़ावा मिला है।

एटीएम से ट्रांजेक्शन पर जताया भरोसा
जिले के लोगों ने पैसे जमा करने और निकालने के लिए एटीएम का सहारा लेने में सहूलियत समझी है। एटीएम से 400 करोड़ रुपये की लेनदेन की गई है। बाकी के 350 करोड़ लोगों ने बैंकों में जाकर बदले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed