फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   36 hour free roadways bus travel for women in haryana on raksha bandhan

हरियाणा रोडवेज का रक्षाबंधन पर बहनों को खास तोहफा, 36 घंटे के लिए फ्री हुआ सफर

Fri, 04 Aug 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 04 Aug 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
36 hour free roadways bus travel for women in haryana on raksha bandhan

रक्षाबंधन के लिए रोडवेज ने अपनी तैयारी कर ली है। इस मौके पर महिलाएं रोडवेज की बसों में 36 घंटे फ्री में यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए चंडीगढ मुख्यालय ने सभी रोडवेज डिपो को पत्र जारी कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं गुरुग्राम रोडवेज डिपो ने इसके लिए अधिक बसें और कर्मचारियों की अधिक ड्यूटी लगा दी है। त्योहार पर कोई भी बहन अपने  भाई को राखी बांधने के लिए रोडवेज की बसों में प्रदेश के किसी भी जिले में अपने 15 साल तक बच्चे के साथ फ्री यात्रा कर सकेंगी।
विज्ञापन


रोडवेज शुक्रवार से इसकी शुरुआत कर देगा। जानकारी के  अनुसार रोडवेज शुक्रवार से बस स्टैंड से पर जिस भी रूट की सवारी अधिक मिलेगी उसी रूट पर बस को भेज दिया जाएगा। रोडवेज की सभी बसों में महिलाएं 6 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे से 7 अगस्त रात को 12:00 बजे तक रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए रोडवेज ने अधिक कर्मचारी और बसों को चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोल्वो में नहीं मिलेगी फ्री यात्रा सुविधा
-प्रदेश सरकार द्वारा रक्षा बंधन पर रोडवेज की सभी बसों में महिलाएं फ्री यात्रा का लाभ वोल्वो बसों में लागू नहीं होगा। जो महिला या अन्य कोई भी यात्री वोल्वो बस में यात्रा करेगा उसकों रूटीन की तरह ही किराया वसूल किया जाएगा।


रक्षा बंधन के लिए रोडवेज ने अपनी तैयारी कर ली है। शुक्रवार से इसकी शुरुआत की जाएगी। इसके बाद कहीं भी ज्यादा सवार दिखेगी उसी रूट पर बस भेज दी जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगा दी गर्ई है।-दलबीर सिंह फौगाट, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed