फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3461 passengers leave from New Delhi after 51 days 

पटरी पर लौटी जिंदगी ...51 दिन बाद नई दिल्ली से 3461 यात्री रवाना

Wed, 13 May 2020 03:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 May 2020 03:19 AM IST
सार

  • डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय से वीराना पड़ा रेलवे स्टेशन का पहाड़गंज साइड का प्रवेश द्वार यात्रियों की चहल पहल से गुलजार
  • तीसरे चरण के 9वें दिन मंगलवार को राजधानी से तीन ट्रेनें 3461 यात्रियों को लेकर बिलासपुर, डिब्रूगढ़ और बंगलूरू के लिए रवाना हुर्हं।
  • एक-एक यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सामान के साथ स्टेशन परिसर में प्रवेश दिया गया

विज्ञापन
3461 passengers leave from New Delhi after 51 days 
जिंदगी का सफर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्री गण कृपया ध्यान दें... रेलवे का यह नई दिल्ली स्टेशन है...। 21 मार्च की मध्यरात्रि से पूरे 51 दिन बाद मंगलवार को यह आवाज स्टेशन में गूंजी और डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय से वीराना पड़ा रेलवे स्टेशन का पहाड़गंज साइड का प्रवेश द्वार यात्रियों की चहल पहल से गुलजार हुआ। 

विज्ञापन


लॉकडाउन के तीसरे चरण के 9वें दिन मंगलवार को राजधानी से तीन ट्रेनें 3461 यात्रियों को लेकर बिलासपुर, डिब्रूगढ़ और बंगलूरू के लिए रवाना हुर्हं। पहली विशेष यात्री ट्रेन के चलने से घर रवाना होने वालों के चेहरे पर इस कदर मुस्कान थी मानों थमती जिंदगी के बीच देश की धड़कन चल पड़ी हो।
विज्ञापन


दोपहर से पहुंचने लगे यात्री: कंधों पर बैग टांगे, मुंह में मास्क लगाए यात्री रेलवे की एडवाइजरी के मुताबिक दोपहर से ही रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज द्वार पर पहुंचने लगे। एक एक यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें सामान के साथ स्टेशन परिसर में प्रवेश दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी के मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप मौजूद था। इस बीच उत्साह के चलते जरूर कई बार भीड़ अनियंत्रित होती दिखी और सामाजिक दूरी के नियम टूटे लेकिन स्टेशन परिसर में प्रवेश के बाद दोबारा सब नियम मुताबिक शुरू हो गया। स्टेशन के अंदर रेलवे के स्टाफ ने यात्रियों को गाड़ी तक पहुंचने और उनकी सीट पर पहुंचाने में मदद की। ट्रेेन के भीतर भी यात्रियाें ने सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया।

4:10 बजे पहली ट्रेन की सीटी : शाम 4:10 मिनट पर पहली विशेष ट्रेन कीसीटी बजी और बिलासपुर के लिए पहली ट्रेन ने प्लेटफार्म छोड़ा। ट्रेन के भीतर बैठे यात्रियों के चेहरे पर खिली मुस्कान और आंखों की चमक उनकी घर वापसी की खुशी को साफ बयां कर रहे थे। इस ट्रेन में कुल 1177 यात्री सवार थे।

40 मिनट बाद दूसरी ट्रेन रवाना: शाम 4:45 मिनट पर डिब्रूगढ़ के लिए दूसरी विशेष ट्रेन 1177 यात्रियों के साथ रवाना हुई। दोनों ही ट्रेनें अपने तय समय पर चलीं। वहीं तीसरी ट्रेन रात 9:15 मिनट पर 1162 यात्रियों के साथ बंगलूरू के लिए रवाना हुई। इस दौरान रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव भी मौजूद रहे।

दिल्ली के लिए चलीं पांच ट्रेनें : मंगलवार को पटना, बंगलूरू, हावड़ा, मुंबई और अहमदाबाद से एक एक ट्रेन राजधानी दिल्ली के लिए चली। इनमें मुंबई से 1107 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

आज आठ जगहों के लिए चलेंगी ट्रेेनें: नई दिल्ली से बुधवार को हावड़ा, राजेंद्र नगर, जम्मू तवी, तिरुवनंतपुरम, चेन्नई, रांची, मुंबई सेंट्रल और अहमदाबाद के लिए ट्रेन रवाना होगी। वहीं भुवनेश्वर से भी बुधवार को एक ट्रेन नई दिल्ली के लिए चलेगी।

विषेश ट्रेनों के लिए 16 करोड़ के टिकट बुक
रेलवे ने मंगलवार को बताया कि अब तक विशेष ट्रेनों के लिए 80 हजार से अधिक यात्रियों ने 16 करोड़ रुपये से ज्यादा के टिकट बुक कराए हैं। सोमवार शाम 6 बजे शुरू हुई बुकिंग में अब तक 45533 पीएनआर बुक हुए हैं। इन टिकटों पर करीब 82,317 यात्री सफर करेंगे और इनसे कुल 16,15,63,821 रुपये की कमाई हुई।


यात्रियों को खुद निभानी होगी जिम्मेदारी: डीजी आरपीएफ
ट्रेन की रवानगी का निरीक्षण करने के लिए आरपीएफ महानिदेशक अरुण कुमार खुद नई दिल्ली स्टेशन पर मौजूद थे। उन्होंने स्टेशन परिसर के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने पर कहा, जनता को खुद अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। सभी से अनुरोध है कि वह इसका पालन करें। आरपीएफ के जवानों के संक्रमण की चपेट में आने के डर पर उन्होंने कहा, फ्रंट लाइन कर्मचारी होने के नाते उन्हें पीपीई किट दिया गया है। भय की कोई बात नहीं है। इस युद्ध में हम सफल होंगे। जनता को जागरूक होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed