फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   34 percent of the samples failed for the complaint of dirty water, but the Jal Board gave itself a clean chit

Delhi Jal Board: गंदे पानी की शिकायत के 34 फीसदी सैंपल फेल, लेकिन जल बोर्ड ने खुद को दी क्लीन चिट

Tue, 23 May 2023 09:57 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 23 May 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने आरटीआई से प्राप्त जानकारी के आधार पर दावा किया है कि राजधानी में भारी मात्रा में गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। दिल्ली सरकार अपने दावों पर खरा नहीं उतर रही है। लोगों को पानी पीने के लिए पानी के टैंकर माफियाओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है...
loader
34 percent of the samples failed for the complaint of dirty water, but the Jal Board gave itself a clean chit
Delhi Jal Board - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं। जब लोग गंदा पानी आने की शिकायत करते हैं तो ऐसे स्थानों से लिए गए पानी के सैंपल में लगभग 35 फीसदी सैंपल पीने योग्य नहीं पाए गए। लेकिन आश्चर्य है कि जब दिल्ली जल बोर्ड अपने स्तर पर सैंपल लेता है, तो उसे गंदा पानी नहीं मिलता। उसके लिए कुल सैंपल में गंदा पानी सप्लाई होने की मात्रा पांच फीसदी से भी कम बताई गई है।   

गर्मी बढ़ने के साथ ही दिल्ली में पानी की समस्या गंभीर होने लगती है। इस समय जबकि दिल्ली में पारा 43-44 डिग्री पहुंच चुका है, पानी की मांग अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई है। लेकिन इसी के साथ हर इलाके में पानी की कमी सामने आने लगी है।  

आंकड़ों ने खोली पोल

जिन इलाकों के लोग दिल्ली जल बोर्ड से अपने क्षेत्र में गंदा पानी आने की शिकायत करते हैं, उनकी जांच पर एक तिहाई से ज्यादा शिकायत (33.85 फीसदी) सही पाई गईं, यानी ऐसे इलाकों में लोगों को गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा था। लेकिन जब दिल्ली जल बोर्ड अपने स्तर पर पानी की गुणवत्ता की चेकिंग करता है, तो उसके अपने आंकड़ों में केवल 4.67 फीसदी की करीब पानी के सैंपल दूषित पाए गए।

समर एक्शन प्लान के अंतर्गत 2023 में लिए गए सैंपलों की जानकारी

सैंपल कुल सैंपल पास फेल फेल प्रतिशत
शिकायतों के आधार पर लिए गए कुल सैंपल 7411 4903 2508 33.85%
रूटीन बेस पर लिए गए सैंपल 1071096 104350 2846 2.65%
कुल लिए गए सैंपल 114607 109253 5354 4.67%

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने आरटीआई से प्राप्त जानकारी के आधार पर दावा किया है कि राजधानी में भारी मात्रा में गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। दिल्ली सरकार अपने दावों पर खरा नहीं उतर रही है। लोगों को पानी पीने के लिए पानी के टैंकर माफियाओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

इन इलाकों में आ रहा गंदा पानी

लुटियन दिल्ली और कुछ प्रमुख इलाकों को छोड़कर लगभग पूरी दिल्ली में गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। इन इलाकों में बहुत अधिक आबादी वाले इलाके लक्ष्मीक नगर, भजनपुरा, रामनगर, अंबेडकर नगर, आनंद पर्वत, हरिनगर, ओखला, संगम विहार, मुस्तफाबाद, करावल नगर, सीलमपुर, बाबरपुर, बवाना और जनकपुरी जैसे इलाके शामिल हैं।

कांग्रेस का आरोप

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि राजधानी के लोगों को गंदा पानी पीना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार हर साल लोगों को साफ  पानी पिलाने का वादा करती है, इसका विज्ञापन भी कर दिया जाता है, लेकिन दिल्ली के लोगों को पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई इलाकों में एक-एक परिवार को पानी पर प्रतिमाह दो से तीन हजार रूपये तक खर्च करना पड़ रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed