फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   332 candidates on 11 loksabha seats of delhi ncr

दिल्ली-NCR की 11 सीटों पर 332 योद्घा

Sun, 23 Mar 2014 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Mar 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
332 candidates on 11 loksabha seats of delhi ncr

राजधानी दिल्ली की सात सीटों पर नामांकन के लिए शनिवार सुबह 11 बजे से ही उम्मीदवार जिला चुनाव कार्यालय पर पहुंचने लगे। आखिरी दिन दिग्गजों में कांग्रेस के दो मौजूदा सांसद व बीजेपी के दो उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया।

विज्ञापन


अंतिम दिन भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी समेत 169 लोगों ने नामांकन भरा। अब तक कुल 206 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया है। दक्षिणी दिल्ली से कांग्रेस के मौजूदा सांसद रमेश कुमार और बीजेपी के विधायक रमेश बिधुड़ी ने पर्चा भरा।
विज्ञापन


वहीं, उत्तरी पश्चिमी सीट पर कांग्रेस की कृष्णा तीरथ व उत्तर पूर्वी संसदीय सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने नामांकन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग नामांकन स्थल पर मनोज तिवारी की झलक पाने के लिए बेकरार दिखे। दिल्ली के कुल 206 उम्मीदवारों ने 307 नामांकन सेट भरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद: 38 सूरमा दिखाएंगे दम

332 candidates on 11 loksabha seats of delhi ncr

गाजियाबाद लोकसभा सीट पर प्रमुख पार्ट‌ियों ने इंपोर्टेड उम्मीदवार उतारे हैं। आखिरी दिन तक नामांकन करने वालों की कुल संख्या 38 रही। शनिवार को कांग्रेस उम्मीदवार राजबब्बर ने नामांकन से पहले रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया।

राज बब्बर के रोड शो में एक ओर जहां लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे तो तो दूसरी ओर जाम में फंसे लोग उन्हें कोसते भी नजर आए। रोड शो की वजह से लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

राज बब्बर से मुकाबला करने के लिए लिए बीजेपी ने यहां पूर्व सैन्य जनरल वीके सिंह को उतारा है तो आम आदमी पार्टी ने शाजिया इल्मी पर दांव खेला है।

गौतमबुद्ध नगर: 29 योद्घाओं के बीच कुर्सी की जंग

332 candidates on 11 loksabha seats of delhi ncr

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए नामांकन भरने वालों में से कुछ ने अगर नाम वापस नहीं लिया तो मतदान कराने के लिए ईवीएम में दो बैलेट यूनिट लगानी होगी।

शनिवार को अंतिम दिन इस सीट के लिए कुल 29 प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल हुए हैं। इनमें सपा से नरेंद्र भाटी, बसपा से सतीश अवाना, कांग्रेस से रमेश चंद्र तोमर, AAP से केपी सिंह, भाजपा से महेश शर्मा प्रमुख हैं।

ईवीएम के जरिये 15 प्रत्याशियों के लिए ही मतदान कराया जा सकता है। इससे अधिक प्रत्याशी होने पर दो बैलेट यूनिट लगानी होगी।

गुड़गांव: 27 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

332 candidates on 11 loksabha seats of delhi ncr

गुड़गांव लोकसभा सीट पर आखिरी दिन कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा। इनमें से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह, इनेलो के जाकिर हुसैन और ताहिर हुसैन ने दोबारा नामांकन दाखिल किया है। शनिवार को आखिरी दिन हुए नामांकनों से इस सीट पर प्रत्याशियों की संख्या 27 हो गई है।

भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह की पत्नी मनीता सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा बहुजन मुक्ति पार्टी प्रत्याशी हेमंत कुमार सैनी, जनता दल यूनाइटेड से राजेंद्र, राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल से अकबर कासमी, नेशनल जनहित कांग्रेस (एबी) से अशोक भारद्वाज के अलावा सात निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल किया।

इस सीट से AAP के योगेंद्र यादव और कांग्रेस के राव धर्मपाल भी मैदान मे हैं। बीजेपी उम्‍मीदवार राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं इस सीट से मौजूदा सांसद भी हैं।

फरीदाबाद: कुल 32 उम्मीदवारों ने भरा है पर्चा

332 candidates on 11 loksabha seats of delhi ncr

नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन फरीदाबाद लोकसभा सीट पर कुल 11 लोगों ने पर्चा भरा। इसके साथ ही लोकसभा 2014 के चुनावी मैदान में यहां से कुल 32 उम्मीदवार हो गए हैं। इसमें सपा एवं जेडीयू उम्मीदवार भी हैं।

आखिरी दिन इनेलो के उम्मीदवार आरके आनंद के पहुंचने से सचिवालय का माहौल थोड़ा गरम हो गया। अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए इनेलो विधायक अभय चौटाला भी स‌चिवालय पहुंचे।

इस सीट पर भाजपा ने कृष्‍णपाल गुर्जर को टिकट दिया है जबकि AAP ने पुरूषोत्तम डागर को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने अपने सांसद पर ही भरोसा जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed