फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   324 patients treated in Covid Care Coach of Railways

रेलवे के कोविड केयर कोच में किया गया 324 मरीजों का उपचार 

Tue, 11 Aug 2020 05:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 11 Aug 2020 05:04 AM IST
विज्ञापन
324 patients treated in Covid Care Coach of Railways
केयर कोच - फोटो : social media

कोरोना के खिलाफ जंग में रेलवे भी अपनी तरफ से भूमिका निभा रहा है। स्टेशन पर लगाए गए कोविड केयर कोच में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। शकूरबस्ती स्थित कोविड केयर कोच में अभी तक 324 मरीजों का इलाज किया गया है। हालांकि इसके अतिरिक्त अन्य स्टेशनों पर कोविड केयर कोच खाली है। 

विज्ञापन


रेलवे का कहना है कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे हर पल अन्य स्टेशनों पर भी इस सुविधा देने के लिए तैयार है। दिल्ली सरकार की तरफ से आदेश मिलते ही कोरोना मरीजों को आनंद विहार समेत अन्य स्टेशनों पर लगे कोविड केयर कोच में सुविधा दी जाएगी। 
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर 8 हजार मरीजों की देखभाल करने के लिए पांच सौ से अधिक कोविड केयर कोच लगाए है। शकूरबस्ती रेलवे शेड में मरीजों की देखभाल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 503 आईसोलेशन कोच दिल्ली क्षेत्र के 9 अलग-अलग स्थानों नामत: आंनद विहार टर्मिनल, शकूरबस्ती, दिल्ली सराय रौहिल्ला, दिल्ली सफदरजंग, दिल्ली शाहदरा, आदर्श नगर, दिल्ली छावनी, बादली और तुगलकाबाद पर लगाए गए हैं। सभी जगह एंबुलेंस की भी तैनाती की गई है।  आईसोलेशन कोच में भर्ती रोगियों को स्वास्थ्यकर तथा गुणवत्ता वाला खाना दिया जा रहा है। खानपान सेवाओं के प्रति पिछले दिनों मरीजों से ही फीडबैक लिया गया था। सभी मरीजों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। 


चौधरी ने बताया कि नई दिल्ली स्थित केंद्रीय रेलवे अस्पताल में डॉक्टरों की टीम प्लाजमा भी संग्रहित कर रही है। कोरोना संक्रमण के बाद ठीक हो चुके रेल कर्मियों से भी अपील की जा रही है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्लाजमा डोनेट करे ताकि अन्य मरीजों की जान बचाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed