{"_id":"6aedcae5a31ee1fdf80a6ad9","slug":"32-teams-will-showcase-their-mettle-in-the-friends-cup-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-162397-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: फ्रेंड्स कप में 32 टीमें दिखाएंगी दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: फ्रेंड्स कप में 32 टीमें दिखाएंगी दमखम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। फ्रेंड्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब की ओर से 18 से 20 नवंबर तक आंबेडकर स्टेडियम में तीसरे तीन दिवसीय फ्रेंड्स कप-गर्ल्स एनजीओ फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न राज्यों की एनजीओ की 32 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों को क्लब की ओर से पूरी यूनिफॉर्म दिया जाएगा। इसके अलावा इस बार भी नेत्रहीन बच्चों के लिए विशेष फुटबॉल टूर्नामेंट कराया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि फुटबॉल केवल खेल नहीं, बल्कि बच्चियों के सपनों को उड़ान देने और उन्हें समाज में अपनी पहचान बनाने का माध्यम है। आयोजन को सफल बनाने में बिजेंद्र कुमार, सुधीर शर्मा, भारत भूषण नौटियाल, राकेश जिंसी, अजय कुमार, राकेश सहगल, लोकेश पांचाल, श्यामनाथ, मनोज नेवा, राजेश आर्य, मुकेश पांडे और रूपेश देव जुटे हैं।