दिल्ली: एक साल में केजरीवाल सरकार के इस स्कूल ने एनडीए की टॉप लिस्ट में बनाई जगह, 32 छात्रों ने पास की परीक्षा
दिल्ली के शहीद भगत सिंह सशस्त्र बल प्रिपरेटरी स्कूल के 32 छात्रों ने एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो देश भर के किसी भी स्कूल से सबसे अधिक संख्या में से एक है। इस अवसर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर की है।
विस्तार
दिल्ली सरकार ने एक साल पहले सशस्त्र सेना प्रिपरेटरी स्कूल खोला था। अब इस स्कूल के छात्रों ने एनडीए परीक्षा पास करने में रिकॉर्ड बनाया है। स्कूल के 32 छात्रों ने एनडीए की परीक्षा पास कर देश के सभी स्कूलों को पीछे कर दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस अवसर पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि अब दिल्ली के और भी छात्र एनडीए की परीक्षा पास करेंगे।
Delighted to share that 32 students from Delhi's Shaheed Bhagat Singh Armed Forces Preparatory School have cleared the NDA exam, one of the highest number from any school across the country
विज्ञापन
In just one year Delhi’s Armed Force Preparatory school has shown excellent results. I…— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 27, 2023
सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि, 'यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली के शहीद भगत सिंह सशस्त्र बल प्रिपरेटरी स्कूल के 32 छात्रों ने एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो देश भर के किसी भी स्कूल से सबसे अधिक संख्या में से एक है। सिर्फ एक साल में दिल्ली के आर्म्ड फोर्स प्रिपरेटरी स्कूल ने बेहतरीन नतीजे दिखाए हैं। मुझे यकीन है कि दिल्ली से अधिक से अधिक छात्र अब एनडीए परीक्षा पास करेंगे और भविष्य के अधिकारी के रूप में हमारे देश को गौरवान्वित करेंगे। दिल्ली देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी.'