फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   32 million robbery from business home.

कारोबारी के घर से उड़ाया 32 लाख की नगरी और जेवर

Fri, 05 Dec 2014 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Dec 2014 01:56 AM IST
विज्ञापन
32 million robbery from business  home.

दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक टायर कारोबारी के घर से 32 लाख के जेवरात व नकदी चोरी हो गए हैं। कारोबारी वारदात के समय परिवार समेत अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था। कारोबारी की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रोहित गोयल सपरिवार मॉडल टाउन के डेरावाला नगर में रहता है। उसका टायर का कारोबार है। गत सोमवार को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर गया था।
विज्ञापन


बुधवार को को लौटे तो घर का दरवाजा टूटा हुआ पाया। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। जांच में पता चला कि चोरों ने अलमारी को तोड़कर उसमें रखे साढ़े तीन लाख रुपये और साढ़े 28 लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया है। कारोबारी ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिये चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed