फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   31 yr old man was shot dead by 2 assailants today morning in Mahendra Park

दिल्ली: प्यार के बीच में बाधा बना धर्म, बहन के प्रेमी को कोचिंग सेंटर में घुसकर मारी गोली

Mon, 01 Oct 2018 11:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Oct 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
31 yr old man was shot dead by 2 assailants today morning in Mahendra Park
अंकित सागर

महेंद्र पार्क इलाके में सोमवार सुबह कोचिंग सेंटर संचालक एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। युवक के दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम संबंध थे और दोनों शादी करना चाहते थे। मृतक के परिजनों का कहना है कि लड़की के भाई को शादी मंजूर नहीं थी और उसी ने झूठी आन के लिए उनके बेटे की हत्या कर दी। मृतक की बहन ने का कहना है कि उसका भाई एक मुस्लिम लड़की के साथ पिछले 10-12 साल से रिलेशनशिप में था और ये दोनों शादी करना चाहते थे। लड़की के माता-पिता इस शादी के लिए राजी थे, लेकिन उसका भाई इसका विरोध कर रहा था। 

विज्ञापन

 
इस मामले में डीसीपी दक्षिण-पूर्वी ने बताया कि, ' एफआईआर दर्ज कर ली गई है, आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का का गठन किया गया है। मामले की जांच चल रही है। हम सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। हम कुछ लोगों से पूछताछ कर रहे हैं, जिन्हें हमने हिरासत में लिया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार अंकित सागर (31) अपने पिता अमर सिंह सागर व भाई जगप्रवेश के साथ ए ब्लॉक जहांगीरपुरी में रहता था। मूलत: बुलंदशहर का रहने वाला अंकित घर से कुछ दूरी पर कोचिंग सेंटर चलाता था। साथ ही सीएस और सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था। सुबह करीब साढ़े सात बजे एक युवक कोचिंग सेंटर पर पहुंचा और अंकित के बारे में पूछा। वहां मौजूद छात्रों ने बताया कि सर अभी आने वाले हैं। युवक बाहर सीढ़ियों पर बैठकर इंतजार करने लगा। 

युवती के भाई को था ऐतराज 

करीब आठ बजे जैसे ही अंकित कोचिंग सेंटर में घुसा सीढ़ियों पर बैठे युवक ने उसे पीछे से सिर में गोली मार दी और फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अंकित को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान का कहना है कि परिवार वालों के आरोप पर मामले की जांच की जा रही है। 

अंकित के घर से कुछ दूरी पर रहने वाली उसकी बहन आरती ने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की के भाई पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अंकित का दूसरे समुदाय की युवती से करीब 12 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। इस बात की जानकारी दोनों के परिवार वालों को भी थी। आरती ने दावा किया कि लड़की के माता-पिता शादी के लिए राजी थे, लेकिन लड़की के भाई को ऐतराज था। आरोप है कि उसी ने अंकित की हत्या की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed