फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   30 entrance to the public, in addition 26 VVIP will be on stage with PM

आमलोगों के लिए होंगे 30 प्रवेशद्वार, पीएम के अलावा मंच पर होंगे 26 वीवीआईपी

Tue, 05 Apr 2016 05:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 05 Apr 2016 05:11 AM IST
विज्ञापन
30 entrance to the public, in addition  26 VVIP will be on stage with PM
नरेंद्र मोदी

सेक्टर-62 के ए-33 में बनाए गए सभा स्थल में प्रवेश के लिए 30 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जो कि केवल आम लोगों के लिए होंगे। इसके अलावा वीवीआईपी, वीआईपी और मीडिया के लिए भी प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।

विज्ञापन


आम लोगों का प्रवेश निसबड के सामने से होगा। यहां से मंच का सामने का हिस्सा दिखेगा। यहां से वीआईपी और मीडिया को भी प्रवेश करने दिया जाएगा। वहीं, वीवीआईपी का प्रवेश मंच के पीछे वाले हिस्से से होगा।
विज्ञापन


मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा 26 वीवीआईपी होंगे। यहां बैठने के लिए दो कतारें होंगी। पीछे की कतार में 17 सांसद बैठेंगे।

करीब 20,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था

30 entrance to the public, in addition  26 VVIP will be on stage with PM
नरेंद्र मोदी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

वहीं आगे की कतार में पीएम के अलावा वित्त मंत्री अरुण जेटली, राज्यपाल राम नाइक, केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा, डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंस की सचिव अंजली दुग्गल, दलित चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के फाउंडर मिलिंद कांबले, भारतीय माइक्रो क्रेडिट के प्रबंध निदेशक विजय पांडेय, विधायक विमला बाथम और सपा के कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर शामिल होंगे।

आयोजकों के मुताबिक करीब 20,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसमें 5100 लाभार्थियों व उनके परिवारों के अलावा करीब 3000 विद्यार्थी और आम लोग होंगे।

कार्यक्रम के लिए दो स्टेज बनाए गए हैं। बड़े स्टेज पर पीएम मोदी के अलावा अन्य वीवीआईपी के बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं छोटे स्टेज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यहां मनोज तिवारी, पार्थो घोष व अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed