{"_id":"c0a4390dfe71f1c65426f11e55971a84","slug":"3-men-threatening-bjp-leader-jailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता से मारपीट में 3 को जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता से मारपीट में 3 को जेल
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 20 Apr 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल से मारपीट करने वाले व जान से मारने की धमकी देने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया। इनमें सेक्टर 10 के राकेश पुत्र करतार सिंह व उसके भाई राजेश समेत ऑटो चालक जवाहर नगर के बलराम शामिल हैं।
विज्ञापन
उमेश अग्रवाल का आरोप है कि बुधवार देर रात सुभाष नगर कॉलोनी की एक गली में ऑटो को खड़ा करने को लेकर झगड़ा हो गया था। वह बीचबचाव करने पहुंचे तो उनके हाथ में गंभीर चोटें आ गईं।
विज्ञापन
झगड़ा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राम सिंह गुप्ता के बेटे नितिन गुप्ता के साथ हुआ था। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने घटना की निंदा की। उन्होने इस बारे में डीजीपी को पत्र भी लिखा था।