फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3 including main acced arrested in attack at lawyer

Delhi NCR News: अधिवक्ता पर फायरिंग के मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
-मध्य जिला के स्पेशल स्टाफ ने आरोपियों को दबोचा, एक विदेशी पिस्टल व आठ कारतूस बरामद
विज्ञापन

-पकड़े गए आरोपियों में एक मयूर विहार थाने का घोषित बदमाश (बीसी) भी
-24 जनवरी को मयूर विहार इलाके में अधिवक्ता पर चलाई गई थी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में 24 जनवरी को अधिवक्ता पर गोली चलाकर हमले की गुत्थी मध्य जिला के स्पेशल स्टाफ ने सुलझा ली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन को दबोचा है। इनकी पहचान सोहेब उर्फ अज्जू (23), मोहम्मद अनीस उर्फ सोनू (36) और मजीद (24) के रूप में हुई है। इनके पास से अवैध मेड इन इटली पिस्टल व आठ कारतूस के अलावा दो स्कूटी बरामद हुईं हैं। सोहेब मयूर विहार थाने का घोषित बदमाश (बीसी) है। इसके खिलाफ लूटपाट, हत्या के प्रयास समेत सात मामले दर्ज हैं। सोहेब मुरादनगर के एचएलएम कॉलेज से ग्रेजुएशन कर चुका है।
मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि पांच मार्च को स्पेशल स्टाफ की टीम को खबर मिली कि फायरिंग का मुख्य आरोपी सोहेब देर रात को एमजी रोड, रोज गार्डन के साथियों के साथ आने वाला है। इसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने गांधी स्मारक बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर जाल बिछाया। रात करीब 11 बजे दो स्कूटी पर आरोपी पहुंचे, जिसमें से एक चोरी की पाई गई।
विज्ञापन

युवक को बचाने के दौरान अधिवक्ता पर हमला
पुलिस की पूछताछ में सोहेब ने बताया कि दोस्त आसिफ कालिया से उसने विदेशी पिस्टल खरीदी। 24 जनवरी को वह विशाल नामक युवक पर हमला के दौरान वहां से गुजर रहे अधिवक्ता नितिन हस्तौरिया ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसी पर गोली चला दी और साथियों संग फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अनीस उर्फ सोनू के खिलाफ अलग-अलग थानों में चार मामले दर्ज हैं। मजीद के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से हत्या के प्रयास के मामले के साथ सनलाइट कॉलोनी में चोरी की वारदात भी सुलझाई है। पुलिस पिस्टल दिलाने वाले आसिफ की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed