फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3 dead to heat stroke in faridabad

गर्मी से तीन लोगों की मौत

Mon, 23 Jun 2014 05:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 23 Jun 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
3 dead to heat stroke in faridabad

फरीदाबाद में बढ़ती गर्मी के कारण शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की मौत हो गई। किसी भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतकों के परिजनों के  तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


सेक्टर-21ए चौकी पुलिस को शनिवार शाम जानकारी मिली कि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास से फतेहपुर चंदीला सब्जी मंडी जाने वाले मार्ग पर एक युवक का शव पड़ा है। उसकी उम्र करीब 18 साल है।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज दर्पण ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के इलाकों में संपर्क किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत गर्मी से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में पेड़ के नीचे से एक युवक का शव मिला। पुलिस को जांच के दौरान जानकारी मिली कि पेड़ के नीचे बैठे-बैठे ही युवक की मौत हो गई।

जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप के अनुसार युवक की उम्र 30 साल है। उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला कि उसकी पहचान हो सके। इसी प्रकार सेक्टर-55 थाना पुलिस ने शनिवार शाम सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल सेक्टर-55 के सामने से एक बुजुर्ग का शव बरामद किया।


जांच अधिकारी एएसआई देवदत्त ने बताया कि बुजुर्ग के शव को पेड़ के नीचे से बरामद किया गया है। ऐसी आशंका है कि गर्मी में हालत बिगड़ने पर बुजुर्ग पेड़ के नीचे बैठा होगा और उसकी मौत हो गई होगी। बुजुर्ग की उम्र करीब 68 साल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed