{"_id":"5c5f6c0abdec2273a2563890","slug":"3-crore-surrendered-after-raid-on-kundan-international-by-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैसर्स कुंदन इंटरनेशनल पर आयकर विभाग का छापा, 3 करोड़ सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैसर्स कुंदन इंटरनेशनल पर आयकर विभाग का छापा, 3 करोड़ सरेंडर
Sun, 10 Feb 2019 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 10 Feb 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
Raid
- फोटो : डेमो
आयकर विभाग ने दिल्ली के कनॉट प्लेस से संचालित मैसर्स कुंदन इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ठिकानों पर छापा मारा। दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा के दादरी में चली कार्रवाई में बोगस कंपनी बनाकर आठ करोड़ रुपये ठिकाने लगाने का मामला सामने आया है। इस दौरान कंपनी के मालिक प्रदीप गर्ग ने तीन करोड़़ रुपये की धनराशि सरेंडर की है।
विज्ञापन
आयकर विभाग की दिल्ली व गाजियाबाद यूनिट ने शुक्रवार को मैसर्स कुंदन इंटरनेशनल के ठिकानों पर छापेमारी की। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कारपोरेट ऑफिस, छपरौला (दादरी) गौतमबुद्धनगर स्थित केमिकल फैक्ट्री, नरेला दिल्ली स्थित गोदाम के साथ वैशाली में रामप्रस्थ ग्रीन सोसायटी के टावर-2 के 11वें तल पर स्थित फ्लैट नंबर 114 पर छापा मारा।
विज्ञापन
ज्वाइंट कमिश्नर अमित शुक्ला व सहायक आयकर आयुक्त विंध्या नूपुर के नेतृत्व में करीब 14 घंटे से अधिक की कार्रवाई में व्यापक पैमाने पर टैक्स चोरी पकड़ी गई। कंपनी मालिक ने अपनी दो बेटी निकिता गर्ग और निधि गर्ग को कंपनी कर्मचारी दिखाकर एक साल में साढ़े छह करोड़ रुपये की सैलरी दी। कंपनी का मुख्य काम केमिकल, ज्वेलरी व ब्यूटी पार्लर का है।
विज्ञापन