फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3.66 lakh passengers were fined in Delhi Metro In six months Rs 7.32 crore recovered

दिल्ली: छह महीने में मेट्रो में 3.66 लाख यात्रियों पर लगाया जुर्माना, वसूले गए 7.32 करोड़ रुपये

Mon, 04 Apr 2022 10:41 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। 
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 04 Apr 2022 10:41 PM IST
सार

कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर दिल्ली मेट्रो में पिछले छह महीने में करीब 3.66 लाख यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया। सोशल मीडिया पर भी यात्रियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है ताकि संक्रमण से बचाव हो सके। 

विज्ञापन
3.66 lakh passengers were fined in Delhi Metro In six months Rs 7.32 crore recovered
दिल्ली मेट्रो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली मेट्रो में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर पिछले छह महीने में करीब 3.66 लाख यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया। इनमें मास्क या सामाजिक दूरी का पालन न करने के मामले हैं। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने 7.32 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला। बंदिशें हटाने के बाद भी मास्क पहनने, सैनिटाइजेशन की यात्रियों को सलाह दी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी यात्रियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है ताकि संक्रमण से बचाव हो सके। 

विज्ञापन


कोरोना काल में लागू बंदिशों के दौरान दिल्ली मेट्रो में नियमों के उल्लंघन के सर्वाधिक मामले फरवरी में आए। इस दौरान रोजाना औसतन 550 से अधिक मामले आए। 29 दिसंबर से मेट्रो में यात्रा करने में मिली छूट के बाद उल्लंघन के मामले भी बढ़ गए। 28 फरवरी से मेट्रो में कोरोना प्रोटोकॉल के पालन में छूट दी गई। इसके तहत 100 फीसदी क्षमता सहित मेट्रो में यात्रियों को खड़े होकर भी सफर की इजाजत दे दी गई।
विज्ञापन


जनवरी में रोजाना नियमों के उल्लंघन के 391 मामले आए जबकि मार्च में यह आंकड़ा 369 रहा। अब बंदिशें पूरी तरह हटा ली गई हैं लेकिन यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि सफर के दौरान नियमों का पालन करें ताकि किसी भी तरह के संक्रमण का खतरा न रहे। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दिल्ली मेट्रो में 200 रुपये का जुर्माना किया जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी के मामले (रोजाना औसत मामलों की संख्या) 

  • अक्तूबर-280
  • नवंबर-  220
  • दिसंबर- 227
  • जनवरी- 391
  • फरवरी- 552
  • मार्च-369

यात्रियों को जागरूक भी किया गया
नियमों की अनदेखी के मामलों में कार्रवाई के साथ-साथ दिल्ली मेट्रो की तरफ से लगातार यात्रियों को इस दौरान सलाह देते हुए जागरूक भी किया गया। औसतन 400 से 750 यात्रियों को रोजाना डीएमआरसी कर्मियों ने जागरूक किया ताकि नियमों की अनदेखी न हो। बावजूद इसके नियमों का पालन न करने वालों पर डीएमआरसी ने जुर्माना किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed