{"_id":"ca4320750cd3365671a72d0492206525","slug":"29-will-be-the-summer-queen-contest-conversion","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 को होगी रूपांतरण समर क्वीन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 को होगी रूपांतरण समर क्वीन प्रतियोगिता
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 26 Jun 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला रूपांतरण क्लब की ओर से रूपांतरण ‘बाघ बकरी समर क्वीन’ कांटेस्ट आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम अंबेडकर रोड स्थित होटल रॉयल रेजेंसी में 29 जून दोपहर साढ़े तीन बजे से होगा। समर क्वीन कांटेस्ट में प्रतिभाग करने के लिए क्लब की सदस्याओं को अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में तीन चरणों के मुकाबले के बाद विजेता की घोषणा की जाएगी। प्रतियोगिता का पहला चरण ड्रेस सेंस और कैटवॉक से शुरू होगा। इसके बाद टैलेंट हंट, जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों को अपने किसी एक टैलेंट जैसे नृत्य, गीत अथवा वाकपटुता का परिचय देना होगा।
विज्ञापन
तीसरे और फाइनल राउंड में प्रतिभागियों से सामान्य ज्ञान, किचन और फैशन जगत से कुछ सवाल जवाब किए जा सकते हैं। कार्यक्रम में रूपांतरण की कुछ विशिष्ट सदस्याओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
कांटेस्ट के लिए इन मोबाइल नंबरों पर कराएं रजिस्ट्रेशन
9711985167, 8588898366, 9711738148