फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   28 thousand cheated in the name of winning the lucky draw in KBC

केबीसी में लकी ड्रॉ जीतने के नाम पर 28 हजार की ठगी

Mon, 21 Oct 2019 04:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Oct 2019 04:57 AM IST
विज्ञापन
28 thousand cheated in the name of winning the lucky draw in KBC
demo pic - फोटो : social media

कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख रुपये का लकी ड्रॉ जीतने का झांसा देकर एक ठग ने फार्मासिस्ट से 28 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने फोन कर लकी ड्रॉ में नाम आने की जानकारी दी और इनकम टैक्स के नाम पर 28 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद निवासी रोहित वर्मा सेक्टर-19 में फार्मासिस्ट का काम करते हैं। 16 अक्तूबर को रोहित के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने खुद को कौन बनेगा करोड़पति धारावाहिक का प्रतिनिधि बताया और रोहित को जानकारी दी कि वह लकी ड्रॉ के 25 लाख रुपये जीत गए हैं। कॉलर ने फोन पर लुभावनी बातें बताकर रोहित को झांसे में ले लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने कहा कि 25 लाख रुपये जीतने पर उन्हें इनकम टैक्स भी देना होगा। इसके मद में कुल 28 हजार रुपये बैंक में जमा कराना होगा। रकम जमा करने के बाद ही लकी ड्रॉ की राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित ने झांसे में आकर कॉलर द्वारा बताए गए खाते में 28 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम मिलने के बाद आरोपी ने रोहित की कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। इसके बाद रोहित को ठगी का अहसास हुआ।


पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
कौन बनेगा करोड़पति के लकी ड्रॉ के नाम पर नोएडा में यह पहली ठगी नहीं है। इससे पहले भी केबीसी के हर सीजन में लोग ठगे गए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि यदि आपके पास इस तरह का कोई फोन या मैसेज आता है तो विश्वास नहीं करें। चूंकि, केबीसी कभी आपसे पैसे की डिमांड नहीं करता है। इसकी उद्घोषणा अमिताभ बच्चन केबीसी के हर शो में करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed