{"_id":"c5378daa2fe2086b22291bc03db60f22","slug":"273-nurse-posts-are-vacant-in-delhi-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां खाली हैं नर्स के 273 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां खाली हैं नर्स के 273 पद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 31 May 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के सुचेता कृपलानी अस्पताल में नर्सों के 50 फीसदी पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
मरीजों की संख्या के हिसाब से तय नर्सों के मानक को पूरा नहीं किया जा रहा है। जिससे मरीजों को दिक्कत हो रही है।
गुड़गांव निवासी जसवंत सिंह को मिले आरटीआई के जवाब में अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि अस्पताल में चार श्रेणियों में नर्स कार्यरत हैं।
सबसे अधिक संख्या स्टाफ नर्स की है। स्टाफ नर्स की कुल 560 पद हैं जिसमें से 273 खाली पड़े हैं।
नर्सिंग सिस्टर के 183 पदों में से छह पद रिक्त हैं। वहीं असिस्टेंट नर्सिंग सिस्टर के 42 पद में से 11 खाली हैं। डिप्टी नर्सिंग सिस्टर के अस्पताल में आठ पद हैं जिसमें से चार पद रिक्त पड़े हैं।
आरटीआई के जवाब में बताया गया है कि नियमानुसार जनरल वार्ड में तीन मरीज पर एक नर्स होनी चाहिए। ऑपरेशन थियेटर में एक मरीज पर दो नर्स होनी चाहिए।
आईसीयू में भर्ती एक मरीज पर एक नर्स होनी चाहिए। ओपीडी में सौ मरीजों पर एक नर्स होना जरूरी है। 877 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में नर्सों के अलावा डॉक्टरों के भी कई पद खाली हैं।
विज्ञापन