फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   27 polling booth will be changed in haryana election

हरियाणा चुनाव: बदले जाएंगे 27 पोलिंग बूथ!

Wed, 13 Aug 2014 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 13 Aug 2014 07:31 PM IST
विज्ञापन
27 polling booth will be changed in haryana election

हरियाणा की छह विधानसभा के 27 बूथों में परिवर्तन किए जाने की योजना है। वोटरों की संख्या और भवन को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक प्रस्ताव बनाकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पास भेजा है। वहां से अनमुति मिलने के बाद बूथों में आंशिक परिवर्तन किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए जिले भर के सभी बूथों का निर्वाचन कर्मचारियों द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। फरीदाबाद और पृथला विधानसभा क्षेत्र में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
विज्ञापन


पढ़ें-‘विजय’ के साथ होगा महेंद्र का ‘प्रताप’
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ हुई बैठक के बाद प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि विधानसभा चुनाव में यदि बूथ परिवर्तन की जरूरत हो तो उसका प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए।


पिछले दिनों निर्वाचन कार्य में लगे रिटर्निंग अधिकारियों ने पृथला, एनआईटी फरीदाबाद, बड़खल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद और तिगांव विधानसभा के 1108 बूथों का भौतिक सत्यापन किया था।

सत्यापन में एनआईटी के पांच, बड़खल के 10, बल्लभगढ़ के 5 व तिगांव विधानसभा के 7 बूथों में आंशिक परिवर्तन करने की बात सामने आई है। जिला निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह दहिया ने सभी 27 बूथों में परिवर्तन करने का प्रस्ताव बनाकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पास भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed