फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   27 builders did not comply with 2000 orders RERA summoned

27 बिल्डरों ने नहीं किया 2000 आदेशों का पालन, रेरा ने किया तलब

Tue, 14 Jan 2020 02:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Jan 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
27 builders did not comply with 2000 orders RERA summoned
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : SELF

उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने आदेशों का पालन नहीं करने पर 27 बिल्डरों को तलब किया है। इन बिल्डरों ने यूपी रेरा की पीठ की ओर से जारी करीब 2000 आदेशों का पालन नहीं किया है। यूपी रेरा के अधिकारी 15 जनवरी से बारी बारी से एक-एक बिल्डर के साथ बैठक कर जवाब तलब करेंगे। बैठक की शुरुआत अंसल और सुपरटेक बिल्डर से होगी।  

विज्ञापन


यूपी रेरा में करीब 23 हजार शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। इनमें से करीब 15 हजार शिकायतों का निस्तारण हो चुका है। रेरा की पीठ तेजी से शिकायतों का निस्तारण कर रही है, लेकिन उसका लाभ खरीदारों को नहीं मिल रहा है। इसकी मुख्य वजह आदेशों का पालन नहीं होना है। बिल्डर रेरा के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। आदेशों का पालन कराने के लिए यूपी रेरा तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। अब रेरा ने 27 बिल्डरों को चिह्नित किया है। इनमें 25 बिल्डर दिल्ली-एनसीआर के हैं। 
विज्ञापन


अफसरों ने बताया ज्यादातर आदेश कब्जा देने और पैसा वापस लौटाने के है। हर सप्ताह तीन दिन बिल्डरों के साथ बैठक होगी और उनसे जवाब मांगा जाएगा। अगर बिल्डर के जवाब से रेरा संतुष्ट नहीं हुआ तो फिर उन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंसल और सुपरटेक के मामले सबसे ज्यादा 
यूपी रेरा ने सबसे पहले 15 जनवरी को अंसल बिल्डर को तलब किया है। अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर और अंसल अर्बन बिल्डर के साथ बैठक कर जवाब मांगा जाएगा। वहीं इनके बाद सुपरटेक लिमिटेड व सुपरटेक टाउनशिप को तलब किया गया है। इन दोनों बिल्डर के यहां सबसे अधिक 488 आदेश लंबित हैं। 


397 आदेशों में से 28 पर होगी कार्रवाई
यूपी रेरा ने पिछले साल 397 आदेशों को चिह्नित किया था। जो 161 बिल्डरों से संबंधित थे। इन आदेशों का भी बिल्डरों ने पालन नहीं किया था। इन बिल्डरों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया था। इनमें से 28 आदेशों का जवाब नहीं आया। यूपी रेरा इन आदेशों से संबंधित बिल्डरों पर जुर्माना लगाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed