फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   26th foundation program of greater noida development authority

ग्रेनो प्राधिकरण स्थापना दिवस : गुजराती डांस का होगा जलवा, रागिनी का भी जमेगा रंग

Wed, 20 Jan 2016 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 20 Jan 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
26th foundation program of greater noida development authority

ग्रेनो प्राधिकरण के 26वां स्थापना दिवस मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके तहत शहर के सम्राट मिहिर भोज पार्क में 23 से 28 जनवरी तक भव्य कार्निवाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अंतर्गत 36 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मंगलवार से तैयारियां शुरू हो गई।
23 जनवरी को कार्यक्रम का उद्घाटन होगा।

इसी दिन रोड शो के जरिए ग्रेटर नोएडा के विकास को झांकियों के रूप में पेश किया जाएगा। साथ ही हैंडीक्राफ्ट मेला और फूड फेस्टिवल की शुरुआत होगी।

इसके अलावा लॉन टेनिस, संगीत, नृत्य, डांस, रागिनी और कव्वाली का आयोजन किया जाएगा। 24 जनवरी को स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के फुटबॉल मैदान में पेट एंड डॉग शो होगा।
विज्ञापन


इसमें दिल्ली-एनसीआर के 50 लाख रुपये तक के डॉगी देखने को मिलेंगे। सिटी पार्क में गुजराती डांस और साइक्लिंग के इवेंट आदि भी होंगे।

कबड्डी और दंगल में दिखेगा दम
24 से 27 तक जीबीयू में फिल्म फेस्टिवल चलेगा। साथ ही कबड्डी और दंगल प्रतियोगिता होगी। 25 जनवरी को रन फॉर फन, ड्राइंग और डांस कंप्टीशन होंगे।

26 जनवरी को क्रिकेट स्टेडियम में मैच, 27 को जीबीयू में म्यूजिकल नाइट में गीत संगीत सुनने को मिलेगा। स्टेडियम में टेबल टेनिस और बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों के हिस्सेदारी के लिए छात्र-छात्राओं के बीच सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताएं होंगी। 28 जनवरी को कार्यक्रमों के समापन के साथ पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

ये कार्यक्रम सम्राट मिहिर पार्क में होंगे। पार्क को आकर्षक बनाने के लिए सजावट किया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्टेज बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed