{"_id":"5e4565908ebc3ee5dd295310","slug":"26-year-old-man-of-yemen-gets-new-life-rare-surgery-of-mouth-mutilated-by-mobile-burst","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमन के 26 साल के व्यक्ति को मिला नया जीवन, मोबाइल फटने से विकृत मुंह की हुई दुर्लभ सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमन के 26 साल के व्यक्ति को मिला नया जीवन, मोबाइल फटने से विकृत मुंह की हुई दुर्लभ सर्जरी
Thu, 13 Feb 2020 08:35 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 13 Feb 2020 08:35 PM IST
सार
- यमन के 26 वर्षीय युवक की हुई दुर्लभ सर्जरी
- मेडिकल डायरेक्टर ने कहा यह सर्जरी काफी अलग थी
- मुंह के अंदर रिकंस्ट्रक्ट करने के लिए गालों के अंदर के फ्लैप का हुआ इस्तेमाल
विज्ञापन
शख्स के मुंह की हुई सर्जरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंह के अंदर मोबाइल फोन फटने से विकृत मुंह की दुर्लभ सर्जरी हुई है। यमन के 26 वर्षीय युवक को भारतीय डॉक्टरों ने नया जीवन दिया है। यमन निवासी साद कुछ माह पहले काम करते वक्त मोबाइल को अपने दांतों के बीच रख लिया था। इसी दौरान फोन फट गया। ब्लास्ट की वजह से उसका पूरा मुंह विकृत हो गया। वह न तो ढंग से बोल पाता था और न ही खाना खा पाता था। इस हादसे ने साद को बुरी तरह से तोड़ दिया था। मुंह की सर्जरी कराने वह भारत आया। यहां रिकंस्ट्रक्शन सर्जन की टीम ने उसका उपचार किया।
विज्ञापन
नई दिल्ली के कास मेडिकल सेंटर और मेड स्पा के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अजय कश्यप ने बताया कि यह सर्जरी काफी अलग थी क्योंकि ब्लास्ट मुंह के अंदर हुआ था। जांच के बाद मेडिकल टीम ने मुंह के अंदर और शरीर के फैट टिश्यू से फ्लैप टिश्यू निकालकर उसे फ्लैप की तरह ही इस्तेमाल करने का फैसला किया। इसके अलावा मुंह की संवेदना का ध्यान रखना भी एक चुनौती थी।
विज्ञापन
इस दुर्लभ रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी में भारतीय डॉक्टरों ने मुंह के अंदर को रिकंस्ट्रक्ट करने के लिए गालों के अंदर के फ्लैप का इस्तेमाल किया। होंठों की मांसपेशियां एक दूसरे से अलग हो गई थी, उसे फ्लैप की मदद से बंद किया गया। स्टेम सैल के साथ ऑटोलोगस फैट और पीआरपी इंजेक्ट करके दाग धब्बों को कम किया है। साद की सर्जरी एक हफ्ते पहले हुई थी और अब वह अपने देश जाने को तैयार है।
विज्ञापन