तीन दिन में 26 हजार कॉल पर नहीं दर्ज हुआ एक भी केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे तामझाम के साथ भ्रष्टाचार से निपटने के लिए शुरू किए गए हेल्पलाइन नंबर 1031 पर आ रही शिकायतों पर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) कार्रवाई करने को लेकर असमंजस की स्थिति में है।
यही वजह है कि तीन दिन में 26 हजार कॉल आने और 59 मामले एसीबी के हवाले करने के बाद भी अभी तक एक भी केस दर्ज नहीं किया गया है। कारण अभी तक शिकायतों में से 90 फीसदी मामले दिल्ली पुलिस, एमसीडी, डीडीए और एनडीएमसी के कर्मचारियों का है। यह सभी विभाग केंद्र सरकार के अधीन आते हैं।
दरअसल, केंद्र सरकार ने बीते साल एक अधिसूचना जारी करके कहा कि केंद्रीय मामले व उसके विभागों के संबंधित कर्मचारियों के भ्रष्टाचार संबंधी मामलों की एसीबी जांच नहीं करेगी। अब सभी शिकायतें उन्हीं विभागों के खिलाफ है तो केजरवाल सरकार के सामने सवाल खड़ा हो गया है कि वह केंद्र सरकार की इस अधिसूचना के खिलाफ जाते है या नहीं।
मामलों पर सुनवाई नहीं होने की भी मिल रही शिकायत
दिल्ली सरकरा के सूत्रों की माने तो 1031 हेल्पलाइन पर ना सिर्फ भ्रष्टाचार के मामले ही नहीं उसकी सुनवाई नहीं होने की भी शिकायत मिल रही है। यही नहीं एनसीआर में रहने वाले भी इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर रहे है।
बताते चले कि पांच अप्रैल हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली सरकार की एसीबी केंद्र की अधिसूचना की परवाह किए बगैर कार्रवाई करे। मुख्यमंत्री के इस भाषण के चलते एसीबी फिलहाल केंद्र सरकासर से संबंधित मामलों को पेंडिंग में रख रही है।
सूत्रों के अनुसार कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया जा रहा है। दिल्ली सरकार को अधिसूचना की जानकारी है, इसलिए एसीबी दिल्ली सरकार के अगले आदेश का इंतजार कर रही है। संभव है कि अधिसूचना को लेकर दिल्ली सरकार जल्द ही अपना रूख साफ करेगी।
संबंधित विभागों को भी जा रहीं हैं शिकायतें
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद से दिल्ली पुलिस, एमसीडी, डीडीए तथा एनडीएमसी के खिलाफ आने वाली शिकायतों पर एसीबी कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी।
जैसे ही शिकायत आती, वैसे ही उसे संबंधित विभाग के पास भेज दिया जाता था। मगर अब एसीबी उन शिकायतों के तथ्य खंगाल रही है।
फैक्ट फाइल:
1031 हेल्पलाइन नंबर
26,712 कॉल आ चुकी है तीन दिन में
59 मामले जांच के लिए एसीबी को भेजा गया।
00 एफआईआर दर्ज हुई है अभी तक।