{"_id":"5888e6314f1c1b380fcf49c3","slug":"250-small-shops-burnt-in-fire-in-greater-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तुगलपुर मंडी में 250 खोखे आग से खाक, सूचना के एक घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुगलपुर मंडी में 250 खोखे आग से खाक, सूचना के एक घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुगलपुर मंडी में मंगलवार देर रात दो बजे अचानक आग लग गई। आग नेे देेखते ही देेखते विकराल रूप धारण कर लिया और यहां स्थित सब्जी, फल, किराना, कपड़े आदि के खोखे को चपेट में ले लिया। बाजार में सो रहेे विक्रेताओं ने सूचना फायर बिग्रेड को दी, लेेकिन देरी होने के कारण लगभग 250 खोखे और उनमें रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित तुगलपुर में एक बड़े स्थान पर लंबे समय से सैकड़ों विक्रेता सब्जी, फल, किराना, कपड़े, जूते आदि का सामान बेचते हैं। 13 जनवरी की रात यहां स्थित फलों के खोखे में आग लग गई थी। इसमें 20 खोखे आग में खाक हो गए थे। अब मंगलवार रात दो बजे बाजार के बीच स्थित प्रकाश व उसके बेटे विपिन के कपड़े के खोखे में आग लग गई।
विज्ञापन
गर्म होने पर पास में ही सो रहे विपिन की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया। प्रकाश का कहना है कि ढाई साल पूर्व भी उसके खोखे में आग लगी थी। बाजार में सो रहे कुछ अन्य दुकानदारों ने डायल 100 और 101 नंबर पर कॉल कर सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के कुछ देेर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन फायर बिग्रेड नहीं पहुंच पाई। लोगों का आरोप है कि फायर बिग्रेड लगभग एक घंटे बाद तीन बजे पहुंची। तब तक लगभग ढाई सौै खोखे जलकर खाक हो चुके थे।
नाले से निकालकर आग पर फेंका पानी
फायर बिग्रेड के पहुंचनेे में देरी होने पर विक्रेता आग बुझाने के लिए नाले से पानी निकालने पर विवश हुए। विक्रेता आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन विकराल रुप धारण कर चुकी आग नियंत्रण होने के बजाय बढ़ती चली गई।
विक्रेताओं पर रोजी रोटी का संकट
विक्रेताओं ने बताया कि वह जैसे तैसेे ब्याज आदि पर रुपये लेकर सामान खरीदने के बाद गुजारा कर रहे थे। उनके दुकान में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। अभी कई लोगों को उन्हें कर्जा भी देना है। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विक्रेताओं ने यह भी अंदेेशा जताया कि बाजार में किसी नेे आग लगाई है। वहीं, नॉलेज पार्क थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। किसी विक्रेता ने आगजनी के मामले में तहरीर नहीं दी है।