{"_id":"75dba576a300dc678ba98164f8c85fc0","slug":"25-26-27-may-be-polytechnic-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"25, 26, 27 मई को होगी पॉलीटेक्निक जेईई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25, 26, 27 मई को होगी पॉलीटेक्निक जेईई
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 02 Apr 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (बीटीई) ने पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) का शेड्यूल बदल दिया है। लोकसभा चुनावों के चलते अब पॉलीटेक्निक जेईई अब 25, 26 और 27 मई को आयोजित होगी।
विज्ञापन
इससे पहले जेईई 27, 28 और 29 अप्रैल को आयोजित होनी थी। चुनाव के चलते बीटीई के कदम से अगले सत्र के देर से शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। वहीं, पॉलीटेक्निक की अप्रैल में होने वाली वार्षिक परीक्षाएं भी अब अप्रैल की जगह जून में होंगी।
विज्ञापन
पहले प्रवेश परीक्षा में एक माह की देरी से जून केआखिरी हफ्ते तक रिजल्ट जारी हो सकेगा। जुलाई में खत्म होने वाले पॉलीटेक्निक काउंसलिंग का दौर इस बार सितंबर तक खिचने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
काउंसलिंग में देरी का असर अगले शैक्षिक सत्र पर भी पड़ेगा। दूसरा, हर वर्ष अप्रैल में शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षाएं भी इस बार जून में शुरू होंगी। बोर्ड ने अभी वार्षिक परीक्षाओं केलिए एक से 21 जून की संभावित तिथि निर्धारित की है।
वार्षिक परीक्षाओं के जून में खत्म होने, फिर मूल्यांकन के चलते रिजल्ट भी देर से घोषित होगा। पॉलीटेकिभनक में पढ़ने वाले अधिकांश छात्र चालू शैक्षिक सत्र में हो रही देरी से काफी परेशान हैं।