{"_id":"6a64ca8bf2ceb1c58d01d803","slug":"24814-seats-allocated-in-the-second-round-opportunity-for-admission-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147510-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दूसरे राउंड में 24,814 सीटें आवंटित, दाखिले का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दूसरे राउंड में 24,814 सीटें आवंटित, दाखिले का मौका
विज्ञापन
डीयू दाखिला प्रक्रिया : पहले राउंड में अपग्रेड का विकल्प चुनने वाले 30,682 छात्रों को मिली पसंदीदा सीट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए शनिवार शाम को दूसरा सीट आवंटन जारी कर दिया है। दूसरे राउंड में विभिन्न स्नातक प्रोग्राम में बची सीटों के लिए 24,814 सीटों का आवंटन किया गया है। इस तरह इन सीटों पर दाखिले का मौका है। राउंड में भी सीटों से ज्यादा आवंटन इसलिए किया गया है जिससे कि बाद में होने वाले राउंड में कॉलेजों की सीटें खाली न रहें। मालूम हो कि डीयू ने पहले राउंड में भी सीटों से ज्यादा आवंटन किया था।
स्नातक की कुल 71,624 सीटों के लिए 90,033 सीट आवंटित की गईं थीं, इसमें से 81 हजार से अधिक ने सीट को स्वीकार किया था। सीट आवंटन के साथ ही इन पर दाखिला लेने की प्रक्रिया शनिवार शाम से शुरू हो गई थी। राउंड में आवंटित सीटों के आधार पर 26 जुलाई मध्यरात्रि तक सीट को स्वीकार किया जा सकता है। कॉलेज छात्र के दाखिले को मंजूरी 27 जुलाई की मध्यरात्रि 11:59 मिनट तक देंगे। जबकि फीस का भुगतान 28 जुलाई मध्यरात्रि 11:59 मिनट तक किया जा सकेगा।
पहले राउंड में 30982 छात्रों को मिली अपनी पसंदीदा सीट
पहले राउंड में अपग्रेड का विकल्प चुनने वाले 30,682 छात्रों को इस राउंड में अपनी पसंदीदा सीट मिली है। इस राउंड के लिए भी डीयू ने स्पष्ट किया है कि यदि उन्हें दाखिला सिस्टम में बने रहना है तो उन्हें अपनी आवंटित सीट को स्वीकार करना होगा। यदि वह सीट से संतुष्ट हैं तो उन्हें फ्रीज का विकल्प लेना है। यदि छात्र आवंटित सीट से संतुष्ट नहीं हैं तो वह अपग्रेड का विकल्प भी ले सकते हैं। इस राउंड के दाखिलों के साथ ही 28 जुलाई से नए सत्र की शुरूआत हो जाएगी। डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी के अनुसार, स्नातक की 71, 624 सीटों के लिए दो राउंड तक 88,584 सीट आवंटित की गईं हैं। इसमें अपग्रेड, फ्रीज और नए आवंटन शामिल हैं। इस राउंड में 24, 814 नए आवंटन किए गए हैं। जबकि अपनी पहली आवंटित सीट से संतुष्ट होकर पहले ही 15, 265 छात्र अपनी सीट को फ्रीज कर चुके हैं। इस तरह से इन छात्रों के दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन
इस राउंड के बाद खाली सीटों की जानकारी
दूसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद एक बार फिर खाली सीटों की जानकारी जारी की जाएगी। इसके साथ ही मिड एंट्री भी खुल जाएगी। जिन्हें अब तक कहीं दाखिला नहीं मिला वह मिड एंट्री करके सिस्टम में आएंगे और उन्हें खाली सीटों के आधार पर सीट का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही मिड एंट्री व तीसरे राउंड की जानकारी जारी की जाएगी। डीयू ने दो वर्षीय स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए स्पॉट राउंड का पोर्टल खोल दिया है। स्पॉट राउंड में केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें स्पॉट राउंड की घोषणा के समय तक किसी भी पाठ्यक्रम में सीट आवंटित नहीं हुई है। इच्छुक छात्र 26 जुलाई 2026 शाम 4:59 बजे तक स्पॉट राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।