{"_id":"5f950b956825be1e684fc48c","slug":"24-years-old-missing-man-found-skeleton-after-24-days-suicide-or-crime-news-in-badarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: घर से कहकर गया था- कुछ देर में आता हूं, 24 दिनों बाद मिला युवक का कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: घर से कहकर गया था- कुछ देर में आता हूं, 24 दिनों बाद मिला युवक का कंकाल
Sun, 25 Oct 2020 10:52 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 25 Oct 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरपुर थाना इलाके में लापता हुए 24 वर्षीय युवक का शव 24 दिन बाद फंदे पर लटके हुए मिला। शव इतने दिनों तक लटके होने के कारण कंकाल हो गया था। मृतक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ बदरपुर में रहता था और निजी कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 28 सितंबर की शाम करीब पांच बजे साहिल अपने परिवारवालों से कहकर गया था कि वह थोड़ी देर में वापस आएगा, लेकिन काफी देर बाद भी वह नहीं आया। परिजनों को काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिला। उसके बाद बदरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
बैंक की डिश खराब होने पर लगा सुराग
बैंक की डिश खराब होने पर 21 अक्तूबर को बैंक कर्मचारी छत पर गए। तब उन्होंने कमरे में साहिल को लटके देखा था। साहिल का घर बैंक के बराबर में ही है। उस वक्त इसकी पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस को कॉल की गई।
विज्ञापन
फिर पुलिस ने 28 सितंबर को गुम हुए साहिल के परिजनों से इसकी पहचान कराई। चेहरा तो कंकाल बन चुका था। परिजनों ने साहिल की पहचान उसके कपड़ों से की। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।