{"_id":"5e2865b68ebc3e4af1644fdd","slug":"22-trains-affected-due-to-fog-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पांच उड़ानें प्रभावित, दृश्यता सीमा 50 मीटर से भी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पांच उड़ानें प्रभावित, दृश्यता सीमा 50 मीटर से भी कम
Wed, 22 Jan 2020 08:39 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 22 Jan 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के कारण बुधवार को ट्रेन और विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे पर सुबह दृश्यता सीमा 50 मीटर से कम होने की वजह से दूसरे शहरों से दिल्ली आने वाले विमानों के रूट जयपुर व अमृतसर के लिए परिवर्तित कर दिए गए। इन विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं मिली। इस वजह से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार चार विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत इसलिए नहीं दी गई कि इन विमानों के चालक कैट-थ्री श्रेणी के नहीं थे। मंगलवार देर रात 2 बजे से बुधवार सुबह 10:30 बजे तक रनवे पर 50 मीटर से कम दृश्यता सीमा रही। इस दौरान कैट-थ्री श्रेणी वाले पॉयलट को ही लो विजिबिलिटी प्रोसीजर में विमान उतारने की इजाजत दी जाती है।
विज्ञापन
इसके अलावा गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर सुबह 10.30 से लेकर दोपहर 12.35 तक नोटिस टू एयरमैन (नोटेम) जारी कर दिया गया। इस दौरान हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण सभी एयरलाइन की उड़ानें प्रभावित रहीं। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के अधिकारियों का कहना है कि कम दृश्यता के कारण विमानों के संचालन पर कोई खास असर नहीं पड़ा। विमानों के संचालन में परेशानी दिल्ली के मौसम की वजह से नहीं, बल्कि तकनीकी कारणों से हुआ।
विज्ञापन
उधर, रेल यात्रियों को भी कोहरे के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार को 22 से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। गाजीपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 8 घंटे देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची। इसी तरह कैफियत एक्सप्रेस 5:45 घंटे, भागलपुर-आनंद विहार 5 घंटे, यमुनानगर-कटरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 घंटे, रीवा एक्सप्रेस 6 घंटे, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चलीं। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ, मालवा एक्सप्रेस ढाई घंटे, डिब्रूगढ़ राजधानी 3 घंटे, मऊ-आनंद विहार चार घंटे देरी से पहुंचीं।