फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   22 policemen will be in charge of taking bribes report.

रिश्वत लेने के आरोप में 22 पुलिसकर्मियों पर होगी रिपोर्ट

Wed, 31 Dec 2014 01:49 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 31 Dec 2014 01:49 AM IST
विज्ञापन
22 policemen will be in charge of taking bribes report.

रिश्वत लेने के आरोप में साहिबाबाद और गाजियाबाद के 22 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। इनके खिलाफ एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


इनमें चार नागरिक पुलिस और 18 यातयात पुलिस से हैं। एसएसपी ने शिकायत के आधार पर सभी पुलिसकर्मियों की जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में इन्हें दोषी पाया गया।
विज्ञापन


एसएसपी को शिकायत मिली थी कि पुलिस चौकी शहीद नगर पर एक व्यक्ति पत्नी और बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने  गया, जिसके एवज में पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही यातायात पुलिसकर्मियो द्वारा बिना परमिट की बसों, ऑटो रिक्शा, टेंपों, कारों और अन्य गाडियों से रिश्वत लेने की शिकायत मिली थी। रिश्वत नहीं देने पर गाड़ी सीज करने के साथ ही कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगवाने की धमकी देकर उगाही की जा रही थी।


शिकायत मिलने एसएसपी ने एसपी अपराध राम अभिलास त्रिपाठी को जांच सौंपी थी। जांच में पुलिस कर्मियों के दोषी पाए जाने पर थाना कविनगर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।

इनमें नागरिक पुलिस से एक उपनिरीक्षक, तीन आरक्षी और यातायात पुलिस से 11 एचसीपी, पांच आरक्षी और दो होमगार्ड हैं।

नागरिक पुलिस
उपनिरीक्षक संजीव कुमार विश्नोई, आरक्षी ओवेंद्र, आशीष बालियान, जितेंद्र।

यातायात पुलिस
एचसीपी मनमोहन पाठक, हरेंद्र, अशोक, राजेंद्र सिंह, विनोद, सफी अहमद, कामेश, जयबीर सिंह, विनोद, मनोज कुमार, अमीर अहमद, आरक्षी जगबीर सिंह, सीताराम, लोकेश, गोपाल, अनिल कुमार, होमगार्ड सुजीत और विरेंद्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed