{"_id":"5724b4d74f1c1bc84ca915a8","slug":"213-crore-will-be-spent-on-roads-and-infrastructure","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे 213 करोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे 213 करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 01 May 2016 08:38 AM IST
विज्ञापन
गुरूग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूलोक निर्माण विभाग चालू वित्त वर्ष में सड़कों के सुदृढ़ीकरण, रेलवे ओवरब्रिज और भवन निर्माण पर करीब 213 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इससे गुड़गांव के लोगों को काफी फायदा होगा। यह जानकारी हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने दी। वह शनिवार को गांव साढराणा में दो आगंनबाड़ी केंद्रों के उद्घाटन के दौरान कही।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों से गुड़गांव में आने वालों को यह महसूस होगा कि यहां की सड़कें और इंफ्रास्ट्रक्चर में सरकार ने कितना बदलाव किया है। सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर लगभग 108 करोड़ रुपये, भवन निर्माण पर 50 करोड़, और रेलवे ओवरब्रिज पर 57 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि विभाग शहर की सूरत बदलने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगा। जिले में भवन निर्माण संबंधी विकास कार्यों के बारे में उन्होंने बताया कि नए लोक निर्माण विश्राम गृह का निर्माण कार्य चल रहा है। इस पर करीब 26 करोड़ रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 में नए टीचिंग कम साइंस ब्लॉक पर दो करोड़ 94 लाख रुपये, द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में नए टीचिंग कम साइंस ब्लॉक पर 2.50 करोड़ रुपये और जिला पुस्तकालय के विस्तार में 94 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 9000 किलोमीटर सड़कों का सुदृढ़ीकरण करवाया जाएगा।