फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   210 factories will be closed for seven days due to air pollution

गाजियाबाद सात दिन बंद रहेंगी 210 फैक्ट्रियां, दो लाख मजदूरों पर पड़ेगा सीधा असर

Sun, 04 Nov 2018 01:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Sun, 04 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
210 factories will be closed for seven days due to air pollution
Pollution - फोटो : फाइल फोटो

बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से रविवार से शहर में कोयला और बायोमास का इस्तेमाल करने वाली 210 फैक्ट्रियां बंद रहेंगी। ईपीसीए के निर्देश पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चार नवंबर से 10 नवंबर तक इन फैक्ट्रियों को बंद करने का आदेश दिया है। इसका असर फैक्ट्रियों में काम करने वाले करीब दो लाख मजदूरों पर पड़ेगा। 

विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अशोक तिवारी ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण स्तर बढ़ने के कारण ईपीसीए का निर्देश है कि कोयला और बायोमास से चलने वाली फैक्ट्रियों को चार से दस नवंबर तक बंद किया जाए। इस बीच नेचुरल गैस का इस्तेमाल कर रहीं फैक्ट्रियां संचालित रहेंगी। उन्होंने बताया कि लोनी, राजेंद्र नगर, कविनगर आदि औद्योगिक क्षेत्र में सर्वे कर ऐसे 210 फैक्ट्रियों को चिन्हित किया गया, जो कोल और बायोमास का इस्तेमाल कर रही हैं। इन सभी को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


इन फैक्ट्रियों में ज्यादातर लोहे के उत्पाद, फूड, केमिकल, टेक्सटाइल, पेंट की हैं। नोटिस जारी करने के अलावा विभाग बीच-बीच में फैक्ट्रियों की चेकिंग भी करेगा। सूत्रों के मुताबिक प्रदूषण के स्तर में अपेक्षित गिरावट नहीं आई तो फैक्ट्री बंद करने की अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed