{"_id":"6536a7a1cce236ea51032686","slug":"21-lakh-rupees-stolen-by-cutting-pnb-atm-in-delhi-2023-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पीएनबी का एटीएम काटकर 21 लाख रुपये की चोरी, कार से आए थे बदमाश, सीसीटीवी कैमरों को कर दिया था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पीएनबी का एटीएम काटकर 21 लाख रुपये की चोरी, कार से आए थे बदमाश, सीसीटीवी कैमरों को कर दिया था बंद
Mon, 23 Oct 2023 11:08 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:08 PM IST
सार
बदमाशों ने गैस कटर की मदद से एटीएम को काटा और फिर पैसे चोरी करके भाग गए। बदमाशों ने वारदात के दौरान एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया था।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के पालम में सोमवार तड़के बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम काटकर 21 लाख रुपये चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार तड़के करीब 4:42 बजे मंगलापुरी स्थित पीएनबी के एटीएम के साथ छेड़छाड़ किए जाने की सूचना मिली। इस पर पालम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बैंक अधिकारियों से पता चला कि बदमाश एटीएम से 21 लाख रुपये की चोरी की है। एटीएम में छेड़छाड़ की सूचना मुंबई स्थित बैंक के मुख्यालय से आई थी। पुलिस को पूछताछ में पता चला चला कि देर रात कुछ बदमाश कार से आए थे।
विज्ञापन
बदमाशों ने गैस कटर की मदद से एटीएम को काटा और फिर पैसे चोरी करके भाग गए। बदमाशों ने वारदात के दौरान एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया था। पुलिस एटीएम बूथ के आसपास लगे कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।