फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   206 candidates on 7 Loksabha seat of Delhi

अंतिम दिन नामांकन की सेंचुरी, 7 सीट पर 206 नाम

Sun, 23 Mar 2014 03:18 AM IST
Updated Sun, 23 Mar 2014 03:18 AM IST
विज्ञापन
206 candidates on 7 Loksabha seat of Delhi

दिल्ली राजधानी की सात सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार को खत्म हो गई। शनिवार को सुबह 11 बजे से ही उम्मीदवार जिला चुनाव कार्यालय पर पहुंचने लगे।

विज्ञापन


आखिरी दिन दिग्गजों में कांग्रेस के दो मौजूदा सांसद व बीजेपी के दो उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। अंतिम दिन भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी समेत 169 लोगों ने नामांकन भरा। अब तक कुल 206 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया है।
विज्ञापन


शनिवार को दक्षिणी दिल्ली से कांग्रेस के मौजूदा सांसद रमेश कुमार और बीजेपी के विधायक रमेश बिधुड़ी ने पर्चा भरा। वहीं, उत्तरी पश्चिमी सीट पर कांग्रेस की कृष्णा तीरथ व उत्तर पूर्वी संसदीय सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी-पूर्वी सीट पर सबसे ज्यादा उम्मीदवार

206 candidates on 7 Loksabha seat of Delhi

अलग-अलग सीटों पर अन्य दलों स्वतंत्र उम्मीदवारों को मिलाकर आखिरी दिन 169 लोगों ने पर्चा भरा। दिल्ली के कुल 206 उम्मीदवारों ने 307 नामांकन सेट भरे हैं।

उत्तरी पूर्वी सीट पर सबसे ज्यादा 40 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा, जबकि उत्तरी पश्चिमी सीट पर सबसे कम 20 उम्मीदवरों ने नॉमिनेशन किया। सबसे कम उम्र की उम्मीदवार राखी बिडलान हैं, जो ‘आप’ की उत्तरी पश्चिमी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

वहीं अभी मनोज तिवारी में सेलिब्रेटी पुट बरकरार है। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में लोग नामांकन स्थल पर मनोज तिवारी की झलक पाने के लिए बेकरार दिखे।

अब होगी स्क्रूटनी

206 candidates on 7 Loksabha seat of Delhi

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के अगले चरण में अब स्क्रूटनी होगी। इसका काम 24 मार्च तक चलेगा। इसमें सूचना या जानकारी नहीं देने वालों का नामांकन रद्द किया जा सकता है।

नामांकन वापस लेने के लिए 26 मार्च तक का समय दिया गया है। इसी दिन उम्मीदवारों की फाइनल सूची भी जारी कर दी जाएगी। जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार हैं।

चांदनी चौक 33, उत्तर पूर्वी 40, नई दिल्ली 34, पूर्वी 29, दक्षिणी 26, पश्चिमी 24 और उत्तर-पश्चिमी 20 उम्मीदवार हैं। इस तरह से कुल सात सीट पर 206 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed