{"_id":"69c2b3c601efef8f5606c582","slug":"200-students-received-job-and-internship-offers-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129252-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 200 छात्रों को जॉब व इंटर्नशिप के मिले ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 200 छात्रों को जॉब व इंटर्नशिप के मिले ऑफर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज के जॉब व इंटर्नशिप फेयर में स्नातक के छह छात्रों को 5.5 लाख रुपये के जॉब ऑफर की पेशकश की गई। इसमें 200 छात्रों को इंटर्नशिप व जॉब के ऑफर मिले। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. सिसोदिया, प्रो. हरेंद्र सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कैरियर काउंसिल एंड प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. धीरज ने विद्यार्थियों और कंपनियों के बीच सेतु की भूमिका निभाई। फेयर में छह छात्रों को 5.5 लाख रुपये तक के पैकेज और इंटर्नशिप के लिए 12 से 15 हजार रुपये प्रति माह की पेशकश की गई।
विज्ञापन