{"_id":"56d98c414f1c1b7f058b47d0","slug":"200-carore-loss-in-three-days-after-strike-of-jwellers","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में हुआ करीब 200 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में हुआ करीब 200 करोड़ का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला/नोएडा
Updated Fri, 04 Mar 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
ज्वैलर हड़ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन दिनों से चल रही ज्वेलर्स की हड़ताल अभी 7 मार्च तक जारी रहेगी। शुक्रवार को भी शहर की ज्वेलर्स की दुकानें बंद रहीं। पिछले तीन दिनों में दुकानें बंद होने से करीब 200 करोड़ का नुकसान हुआ है। ज्वेलरी मेकिंग पर 1 फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगाने के नियम को लेकर देश भर के ज्वेलर्स 1 मार्च से हड़ताल पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
इस वजह से शहर की लगभग 170 दुकानें बंद चल रही हैं। शहर में एक दिन में करीब 60 से 70 करोड़ का कारोबार होता है। सेक्टर-18 में सबसे ज्यादा ज्वेलर्स की दुकानें हैं। यहां खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को नोएडा के ज्वेलर्स भी वरिष्ठ मंत्रियों से मिले।
विज्ञापन
लेकिन सकारात्मक संकेत न मिलने की वजह से 7 मार्च तक हड़ताल पर रहने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि अभी 7 मार्च तक हड़ताल जारी करने का निर्देश मिला है। तब तक सभी ज्वेलर्स हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन