फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   20 thousand consumers illuminating home

20 हजार उपभोक्ताओं के घर रोशन

Sun, 02 Nov 2014 10:00 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 02 Nov 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
20 thousand consumers illuminating home

बिजली कनेक्शन देने में एसडीओ-जेई की मनमानी पर अब रोक लग जाएगी। पावर कारपोरेशन ने कनेक्शन लेने की प्रक्रिया आनलाइन कर दी है।

विज्ञापन


अब आवेदक आनलाइन आवेदन करेंगे और इसकी फीस भी आनलाइन जमा होगी। ऐसे में वसूली पर रोक लगने की उम्मीद है। जिले में 20 हजार से ज्यादा उपभोक्ता बिजली कनेक्शन लेने को मारे-मारे फिर रहे हैं।

पावर कारपोरेशन में सबसे कठिन काम विद्युत कनेक्शन लेना है। जेई-एसडीओ की मनमानी से उपभोक्ता बिजली कनेक्शन लेने को मारे-मारे फिरते हैं।

जिले में 20 हजार उपभोक्ताओं ने कनेक्शन केलिए छह माह पहले आवेदन किया था, लेकिन इनको कनेक्शन नहीं मिले। पावर कारपोरेशन के कनेक्शन मानक पूरे करने के बावजूद उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन


अकेले विजयनगर के लालकुआं क्षेत्र में ही 400 उपभोक्ता कनेक्शन की लाइन में हैं। कारपोरेशन अफसरों की उगाही का मामला चेयरमैन और एमडी तक पहुंच चुका है।

पावर कारपोरेशन केचेयरमैन ने एचसीएल के साथ मिलकर अब आनलाइन कनेक्शन प्रक्रिया शुरू की है। इसकेलिए आवेदकों को पावर कारपोरेशन की साइट डब्ल्यूडब्ल्यूडाटयूपीपीसीएलआनलाइनडाटकाम पर जाकर अपने क्षेत्र यानि पीवीवीएनएल का पेज खोलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर न्यू कनेक्शन पर क्लिक करते ही आवेदन फार्म खुल जाएगा। इसको भरकर भेजने पर संबंधित अफसरों के यहां पहुंच जाएगा।

कारपोरेशन अफसर साइट का सर्वे पर उपभोक्ता को मैसेज देंगे। इसके लिए एक सप्ताह का अधिकतम समय लगेगा। मैसेज मिलने के बाद आनलाइन पेमेंट कर दिया जाएगा।

और कनेक्शन स्वीकृत हो जाएगा। एसई एसबी यादव ने बताया कि यह सुविधा तत्काल शुरू हो गई है। अब उपभोक्ता इसके आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed