{"_id":"62b788b1303ec1634f613eeb","slug":"20-ponds-will-be-renovated-under-amrit-sarovar-mission-will-help-in-rain-water-harvesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: अमृत सरोवर मिशन के तहत 20 तालाबों का होगा जीर्णोद्धार, वर्षा जल संचयन में करेंगे मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: अमृत सरोवर मिशन के तहत 20 तालाबों का होगा जीर्णोद्धार, वर्षा जल संचयन में करेंगे मदद
Sun, 26 Jun 2022 03:48 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 26 Jun 2022 03:48 AM IST
सार
दिल्ली नगर निगम ने जानकारी दी है कि अमृत सरोवर मिशन के तहत दिल्ली के 20 तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस मिशन के माध्यम से सभी राज्यों के जिले में 75 से अधिक तालाबों का निर्माण करवाया जाएगा ताकि गर्मी में भूजल की कमी को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृत सरोवर मिशन के तहत दिल्ली के 20 तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। दिल्ली नगर निगम ने जानकारी दी है कि केंद्र सरकार के मिशन के तहत राजधानी में उसके अधिकार क्षेत्र वाले तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके बाद सभी तालाब न केवल आकर्षण का केंद्र बनेंगे, बल्कि वर्षा जल संचयन में मददगार सिद्ध होंगे। अगले साल 31 मार्च तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
अमृत सरोवर मिशन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किया है। इस मिशन के माध्यम से सभी राज्यों के जिले में 75 से अधिक तालाबों का निर्माण करवाया जाएगा ताकि गर्मी में भूजल की कमी को दूर किया जा सके। एमसीडी को इन 20 तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय से पैसा मिलेगा। सभी तालाबों के निकट एसटीपी लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से वर्षा जल तालाबों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
तालाबों के किनारे होगी व्यवस्थाएं
एमसीडी द्वारा इन तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा, जिसके अंतर्गत तालाबों के चारों तरफ फुटपाथ, गजीबो, शेड, बेंच इत्यादि लगाए जाएंगे। नागरिक इन तालाबों का इस्तेमाल विश्राम और मनोविनोद स्थलों के रूप में कर सकेंगे।
विज्ञापन