{"_id":"67ea27984522088d95512bbe7f571e8c","slug":"20-million-fraud-in-the-name-of-factory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री लगाने के नाम पर की, 20 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री लगाने के नाम पर की, 20 लाख की धोखाधड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 06 Dec 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएमटी मानेसर में फैक्ट्री लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने साजिश के तहत शिकायतकर्ता के अकाउंट से करीब 20 लाख रुपये निकाल लिए। मामला पुलिस के सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ धोखधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-31 में रहने वाले कृष्ण गोपाल आहूजा को आईएमटी मानेसर में फैक्ट्री लगानी थी। इसे लेकर 17 अक्तूबर 2012 को उनका संपर्क लुधियाना के रहने वाले एक परिवार से हुआ। दोनों के बीच बातचीत होने के बाद उन्होंने फैक्ट्री लगाने के लिए डील फाइनल कर ली।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक ने 20 लाख 25 हजार रुपये अकाउंट में जमा करा दिए। आरोपियों ने साजिश के तहत दो महीने में अकाउंट से पूरी रकम निकाल ली। कृष्ण गोपाल को जब इसकी सूचना लगी तो उन्होंने विरोध किया, इस पर आरोपियों ने रकम देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को लेकर शिकायतकर्ता ने पुलिस से संपर्क साधा। आर्थिक अपराध शाखा में मामले की जांच के बाद मानेसर थाना पुलिस ने लुधियाना निवासी राज बस्सी, सुनैना, रजत बस्सी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई रामप्रकाश के मुताबिक आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई है।