फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   20 meters down within minutes to find people buried in the rubble will NDRF

20 मीटर नीचे दबे लोगों को मिनटों में तलाश लेंगे

Sat, 06 Jun 2015 07:45 PM IST
धनंजय वर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
धनंजय वर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 06 Jun 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
20 meters down within minutes to find people buried in the rubble will NDRF

भूकंप जैसी आपदा में नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) 20 मीटर नीचे तक मलबे में दबे लोगों को मिनटों में तलाश लेगी।

विज्ञापन


एनडीआरएफ के पास जल्द ही ग्राउंड सेंसर रडार और स्नैक कैमरा होगा। इन उपकरणों की खरीद के लिए गृह मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है।

नेपाल त्रासदी में 31 देशों की 71 टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी थीं। इसमें इंडिया की एनडीआरएफ ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

एनडीआरएफ कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि नेपाल से वापस आने पर गृह मंत्रालय ने ऐसे उपकरणों की लिस्ट मांगी थी, जिनकी नेपाल त्रासदी में रेस्क्यू के दौरान कमी रही थी। इस पर ग्राउंड सेंसर रडार और स्नैक कैमरा समेत कई उपकरणों के आधुनिकीकरण का प्रपोजल बनाकर भेज था।

क्या है ग्राउंड सेंसर रडार
यह एक अल्ट्रा साउंड की तरह काम करने वाली मशीन है। मलबे के ऊपर इस मशीन को लगाया जाएगा। इसमें से निकलने वाली साउंड बेव्स किरणें 20 मीटर नीचे तक जाकर वापस आएंगी।
विज्ञापन


इसके बीच यदि कोई व्यक्ति दबा है तो मशीन की स्क्रीन पर दिख जाएगा। इससे सही जगह का मलबा हटाकर लोगों को निकाला जा सकेगा।

क्या है स्नैक कैमरा:
स्नैक कैमरा एक सांप की तरह लचीला तार है। इसके सामने कैमरा लगा होगा। यह तार मलबे में खाली जगह में आसानी से मुड़ जाएगा। अंधेरे में भी इसमें लगा कैमरा बाहर की स्क्रीन पर मलबे में दबे लोगों की फोटो देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी एनडीआरएफ विक्टिम लोकेटिंग कैमरे से लोगों की तलाश करती है। जिसके लिए पहले मलबे में होल करना पड़ता है। होल में कैमरे को डालकर 180 डिग्री पर लोगों की तलाश की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed