{"_id":"5be4f1e5bdec2269b4445f05","slug":"19-year-old-man-allegedly-stabbed-to-death-by-his-friend-over-shopping-madness-in-northwest-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कपड़े खरीदने साथ बाजार नहीं जाने पर चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कपड़े खरीदने साथ बाजार नहीं जाने पर चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Nov 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
दीपक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरपुरी इलाके में दिवाली वाले दिन कपड़ा खरीदने के लिए नहीं जाना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। गुरुवार दोपहर पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दीपक (19) की चाकू गोदकर हत्या कर दी। आरोपी चाकू लहराता हुआ मौके से फरार हो गया। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने उसे इलाके से गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया। आरोपी की पहचान योगेश (19) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दीपक जी ब्लॉक जहांगीरपुरी में रहता था और निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस को गुरुवार दोपहर 12.15 बजे युवक को घर के सामने चाकू मारने की सूचना मिली। उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके सीने में चाकू मारा गया था। जांच में पता चला कि पड़ोस में रहने वाले योगेश ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कुछ देर बाद इलाके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि दिवाली की शाम उसने दीपक से कपड़ा खरीदने के लिए मोनेस्टी मार्केट चलने के लिए कहा था। लेकिन, उसने जाने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने पुलिस की कहानी को नकारा
पुलिस के बताए गए हत्या के कारण को मृतक के परिवार वाले नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपी इलाके में चल रहे सट्टे के धंधे से जुड़ा है। हत्याकांड में अन्य लोग भी शामिल हैं। घटना को लेकर आक्रोशित परिवार वालों ने बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भी हंगामा किया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठी बरसा दी। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन