फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   18-year-old youth stabbed to death over personal enmity

Delhi NCR News: आपसी रंजिश में 18 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
-समयपुर बादली इलाके की घटना, पुलिस ने चार नाबालिगों को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में आपसी रंजिश में 18 साल के बीरू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घायल युवक को उसका दोस्त प्रवीण उसे पास के अस्पताल में लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर चार नाबालिगों को पकड़ लिया। एक नाबालिग का बीरू से पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के अनुसार 18 साल का बीरू अपने परिवार के साथ सिरसपुर के राणा पार्क इलाके में रहता था। बुधवार की रात वह अपने दोस्त प्रवीण के साथ घर के पास मौजूद था। इसी दौरान चार नाबालिग सामने से आए। एक नाबालिग ने बीरू के सिर से टोपी खींची। टोपी वापस देने की बात कहने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान नाबालिग और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी और फिर आरोपी नाबालिग ने चाकू निकालकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद सभी वहां से भाग गए।
विज्ञापन

प्रवीण घायल बीरू को पास के अस्पताल में लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है। इनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed