{"_id":"5d7ba6c4231180ff206b2c64fb835e15","slug":"18-police-personals-injured-on-road-accident-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्बला जा रही गाड़ी पलटी, 18 पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्बला जा रही गाड़ी पलटी, 18 पुलिसकर्मी घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Nov 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के हौजखास इलाके में अगस्त क्रांति मार्ग पर मंगलवार दोपहर स्टेयरिंग व्हील लॉक होने से पुलिस की गाड़ी पलट गई। हादसे में 18 पुलिस वाले घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को सफदरजंग और एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। दक्षिण जिले के पुलिस डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, साउथ कैंपस थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को कर्बला की व्यवस्था में जाना था। ये पुलिसकर्मी हौजखास स्थित डीसीपी ऑफिस से दोपहर करीब दो बजे अगस्त क्रांति मार्ग होते हुए लोधी कॉलोनी स्थित कर्बला जा रहे थे।
विज्ञापन
अंसल प्लाजा के सामने टाटा-407 का स्टेयरिंग व्हील लॉक हो गया। इससे गाड़ी बायीं ओर घूमकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार 18 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायल चालक सोनू, एएसआई कपिल, हवलदार अनिल, जगमोहन, सिपाही नवीन, संजय और सोनू को ज्यादा चोटें आई हैं।