फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   174 acres of land acquired for 1,100 crore; DP World to now invest 1,200 crore.

Delhi NCR News: 1,100 करोड़ में खरीदी 174 एकड़ जमीन, अब 1,200 करोड़ का निवेश करेगी डीपी वर्ल्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
दुबई की कंपनी सेक्टर कप्पा-2 में विकसित करेगी मल्टी मोडल लॉजिस्टिक पार्क, पांच हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में मल्टी मोडल लॉजिस्टिक पार्क (एमएमएलपी) विकसित करने के लिए दुबई की कंपनी डीपी वर्ल्ड ने 174.12 एकड़ जमीन हासिल करने के लिए सबसे ऊंची बोली लगाई है। कंपनी ने ई-नीलामी में 15,180 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से बोली लगाई, जबकि जमीन का आरक्षित मूल्य 11,000 रुपये प्रति वर्गमीटर था। परियोजना में कंपनी करीब 1,200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी। इससे करीब पांच हजार लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने की उम्मीद है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक सेक्टर कप्पा-2 में प्रस्तावित इस परियोजना के लिए पांच कंपनियों ने बिड में हिस्सा लिया था। तकनीकी जांच में दो कंपनियां बाहर हो गईं। इसके बाद तीन कंपनियों के बीच ई-नीलामी हुई, जिसमें डीपी वर्ल्ड ने सबसे अधिक बोली लगाई। अदाणी समूह की कंपनी भी अंतिम तीन दावेदारों में शामिल थी।
विज्ञापन


कैबिनेट की मंजूरी के बाद शुरू होगा काम
प्राधिकरण अब ई-नीलामी की प्रक्रिया को मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार की कैबिनेट के सामने रखेगा। मंजूरी मिलने के बाद कंपनी को जमीन आवंटित की जाएगी और इसके बाद निर्माण एवं विकास कार्य शुरू हो सकेंगे। परियोजना की नियम-शर्तों को पहले ही प्रदेश कैबिनेट मंजूरी दे चुकी है। प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि जमीन आवंटन के बाद परियोजना को करीब सात वर्ष में पूरा करना होगा। दो चरणों में विकसित होने वाले पार्क के पहले चरण में तीन वर्ष के भीतर चार प्रतिशत काम पूरा करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट के कार्गो हब से सीधे जुड़ेगा
पार्क में आधुनिक वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज, कंटेनर टर्मिनल, मशीनीकृत कार्गो हैंडलिंग, कस्टम क्लीयरेंस और एआई आधारित लगेज हैंडलिंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और विभिन्न एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। 130 मीटर चौड़ी सड़क के जरिये पार्क को नोएडा एयरपोर्ट के कार्गो हब से भी सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने के साथ स्किल डेवलपमेंट पर भी काम किया जाएगा। भंडारण, परिवहन और अन्य लॉजिस्टिक गतिविधियों से अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed