फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   17 year boy save six lifes after death

मौत के बाद भी 6 जिंदगियां संवार गया किशोर

Fri, 08 Jan 2016 09:38 AM IST
Updated Fri, 08 Jan 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
17 year boy save six lifes after death

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, लेकिन इस दुनिया से जाने के बाद भी उसका दिल दिल्ली की एक महिला में धड़कता रहेगा।

विज्ञापन


युवक के हृदय को शालीमार बाग के एक निजी अस्पताल से साकेत स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया। वहीं लिवर दिल्ली सरकार के स्वायत्त संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बैलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) में दिल्ली पुलिस के एक कर्मी को प्रत्यारोपित किया गया।

विज्ञापन


सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय युवक को शालीमार बाग स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार की रात ब्रेन डेड घोषित किया गया इसके बाद परिजनों ने अंग दान करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की महिला के सीने में धड़केगा दिल

17 year boy save six lifes after death

युवक का हृदय साकेत स्थित एक निजी अस्पताल, लिवर आईएलबीएस, किडनी शालीमार बाग के ही एक एक निजी अस्पताल में मरीजों को प्रत्यारोपित किया गया। दोनों कॉर्निया एम्स के आई बैंक को भेज दिया गया।


दिल्ली यातायात पुलिस की मदद से शालीमार बाग के निजी अस्पताल से साकेत के एक निजी अस्पताल तक 32 किलोमीटर की दूरी 45 मिनट 27 सेकेंड में पूरा किया गया जबकि लिवर 45 मिनट में आईएलबीएस अस्पताल पहुंचा।

हृदय दिल्ली की नजफगढ़ की रहने वाली एक 46 वर्षीय महिला को प्रत्यारोपित किया गया। वो करीब नौ माह से हृदय प्रत्यारोपण के लिए इंतजार कर रही थीं।

194 मिनट में ट्रांसप्लांड किया गया हृदय

17 year boy save six lifes after death

इनके पति आर्मी में कार्यरत हैं। हृदय प्रत्यारोपण के बाद महिला का स्वास्थ्य सामान्य है हालांकि अभी आईसीयू में भर्ती है। हार्ट ट्रांसप्लांट के प्रोग्राम इंचार्ज डॉ. केवल कृष्ण ने बताया कि 194 मिनट में हृदय को डोनर के शरीर से निकाल कर महिला के शरीर में प्रत्यारोपित कर दिया गया।

शरीर से निकालने के चार घंटे के अंदर हृदय को दूसरे शरीर में प्रत्यारोपित करना जरूरी होता है। लिवर 45 मिनट में शालीमारबाग के एक अस्पताल से वसंत कुंज स्थित आईएलबीएस अस्पताल पहुंचा।

लिवर दिल्ली पुलिस के एक कर्मी को प्रत्यारोपित किया गया है।

5 घंटे में ट्रांसप्लांट कर दिया लिवर

17 year boy save six lifes after death

लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. वी पामेचा ने बताया कि मरीज का लिवर खराब हो चुका था और करीब डेढ़ वर्ष से लिवर प्रत्यारोपण कराने का इंतजार कर रहा था।


डोनर के शरीर से लिवर निकालने से लेकर मरीज में प्रत्यारोपित करने में करीब पांच घंटे का समय लगा। उन्होंने बताया कि मरीज की हालात सामान्य है।

दोनों किडनी उसी अस्पताल में मरीजों को प्रत्यारोपित की गई जहां युवक को ब्रेन डेड घोषित किया गया था। एक किडनी मेरठ की एक 35 वर्षीय महिला और दूसरी किडनी दिल्ली के ही एक 22 वर्षीय युवक को प्रत्यारोपित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed