{"_id":"6a415e323b3578170f0aa70f","slug":"160-transformers-burnt-out-in-two-months-demand-for-33-more-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-125460-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो महीने में 160 ट्रांसफार्मर जल गए, 33 की और मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो महीने में 160 ट्रांसफार्मर जल गए, 33 की और मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन।
हथीन शहर एवं आसपास के इलाकों में अभी भी बिजली संकट बना हुआ है। बिजली की मांग के चलते ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त लोड बढ़ गया है। इस कारण पिछले दो महीने में 160 ट्रांसफार्मर जल गए हैं। जिनके स्थान पर बिजली निगम को नए ट्रांसफार्मर लगवाने पड़े हैं। बिजली निगम के एसडीओ जसवीर बेनीवाल ने बताया कि ट्रांसफार्मरों पर अधिक लोड बढ़ने के कारण बिजली ट्रांसफार्मर जल गए हैं। प्रत्येक महीने लगभग 80 ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। इस बीच स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बिजली संकट को देखते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह से बात की है। उन्होंने प्रबंध निदेशक से 33 नए ट्रांसफार्मरों की मांग की है। जिससे जले हुए ट्रांसफार्मरों के स्थान पर नए ट्रांसफार्मर रखे जा सकें। उन्होंने हथीन कार्यालय में रिक्त पड़े दो जूनियर इंजीनियरों के पदों को भी भरने की मांग की है। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अब बिजली निगम ने उन स्थानों का सर्वेक्षण शुरू कर दिया है जहां ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। विधायक ने बताया कि बिजली मंत्री अनिल विज से भी संपर्क साध कर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की है।