एक्सिडेंट के बाद ताऊ-ताई की देखभाल करने आई 16 साल की लड़की के साथ दिल्ली में गैंगरेप
विस्तार
वारदात के बाद आरोपी देर रात किशोरी को अर्द्ध मूर्छित अवस्था में उसके कमरे के बाहर फेंककर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित किशोरी को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया।
शुक्रवार तड़के पुलिस ने मामला दर्ज कर मकान मालिक प्रशांत व दोनों किराएदार युवक विकास सिंह और संजीव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के घर से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
ताऊ-ताई की देखभाल करने आई थी दिल्ली
घर में कोई न होने के कारण सपना को बिहार से दिल्ली बुलाया गया था। सपना के ताऊ-ताई पहली मंजिल पर रहते हैं, जबकि ऊपरी मंजिलों पर मकान मालिक प्रशांत व दोनों किराएदार विकास व संजीव रहते हैं।
बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे सपना रसोई में खाना बना रही थी। इस बीच खिड़की में हाथ डालकर प्रशांत, विकास व संजीव ने रुमाल में कुछ नशीला डालकर सपना को सुंघा दिया। सपना को नशा होते ही तीनों आरोपी उसे उठाकर दूसरी मंजिल पर ले गए।
कमरे की लाइट बंद कर किया गैंगरेप
इधर, पड़ोसी किराएदारों ने सपना की हालत देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। देर रात वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सपना को अस्पताल में भर्ती कराया गया। छानबीन के बाद शुक्रवार तड़के पुलिस ने प्रशांत, विकास व संजीव को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नशीला पदार्थ सुंघाकर गैंगरेप करने व पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।-ओमवीर सिंह, पूर्वी जिला
पहले भी महिलाओं से बदसलूकी करता रहा है मकान मालिक
न्यू अशोक नगर इलाके में रहने वाले सपना के चाचा ने बताया कि 13 दिसंबर को उसके बड़े भाई व भाभी न्यू अशोक नगर स्थित प्रशांत के मकान में शिफ्ट हुए थे। इससे पूर्व वह दूसरे मकान में थे। सपना भी इनके साथ इस मकान में आ गई।
यहां पहुंचते ही दो दिनों के भीतर प्रशांत व उसके किराएदारों ने उसकी भतीजी को हवस का शिकार बना दिया। इलाके के लोगों ने बताया कि प्रशांत का चाल-चलन पहले से ही खराब रहा है।
उसकी हरकतों की वजह से उसके मकान में कोई महिला किराएदार ज्यादा दिन तक टिकती नहीं है। करीब ढाई माह पूर्व उसने रात के समय एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसकी पीसीआर कॉल हुई थी। वहीं एक अन्य युवती के साथ भी वह जबरदस्ती कर चुका है।