फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   16 december 1971 was the date when pakistani army surrenders against india

16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना ने किया था भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण

Fri, 16 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 16 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
16 december 1971 was the date when pakistani army surrenders against india
1971 के युद्ध में जब पाक‌िस्तानी आर्मी ने क‌िया आत्मसर्मपण - फोटो : सोशल मीड‌िया

16 दिसंबर 1971 को भारतीय सेना के समक्ष 93 हजार सैनिकों द्वारा आत्म समर्पण के गौरवमयी इतिहास को शहरवासी शुक्रवार सायं याद करेंगे। मौका होगा सर्व इंडिया फांउडेशन द्वारा आयोजित 'विजय की हुंकार' कार्यक्रम का। भारत-पाक के इस युद्ध में भारतीय सेना का नेतृत्व करने वाले पूर्व थलसेनाध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री वीके सिंह सहित कई सेना अधिकारी कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे।

विज्ञापन


ठीक 45 वर्ष पहले भारतीय सेना ने अपने गौरवमय इतिहास का सबसे स्वर्णिम पृष्ठ लिखा था। सेक्टर 21 निवासी मेजर जनरल एसके दत्त बताते हैं कि इस जंग में राजस्थान के लोंगेवाला पोस्ट पर हुआ संघर्ष एक टर्निंग प्वाइंट माना जाता है।
विज्ञापन


भारत ने पाकिस्तान को यहां ऐसी धूल चटाई, जिसका दूरगामी असर उसके मनोबल पर पड़ा था। चार व पांच दिसंबर को जब दो हजार से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक लोंगेवाला में नाश्ता, रामगढ़ में लंच और जोधपुर में डिनर का सपना लिए आधी रात को भारतीय सीमाओं की ओर बढ़ रहे थे तो पंजाब रेजीमेंट के सिर्फ 120 जवानों इन पाकिस्तानियों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हार से पाकिस्तानी सेना का मनोबल ऐसा गिरा कि उसके 93 हजार सैनिक हथियार नहीं उठा पाए और 16 दिसंबर को पाकिस्तानी सेना के हजारों सैनिकों ने अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ पाकिस्तानी जनरल एके नियाजी सहित भारतीय सेना के समक्ष ढाका में आत्मसमर्पण किया।


इस ऐतिहासिक जीत को 'विजय की हुंकार' के रूप में निगम सभागार में मनाया जाएगा। कार्यक्रम को पूर्व थल सेना अध्यक्ष के साथ 'महाभारत' सीरियल में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितेश भारद्वाज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इंद्रेश कुमार संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed