फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   15-year-old teenager cast plot to kill her friend

होली पर एक्स-बॉयफ्रेंड को बुला किशोरी ने रची साजिश

Tue, 10 Mar 2015 12:18 PM IST
Updated Tue, 10 Mar 2015 12:18 PM IST
विज्ञापन
15-year-old teenager cast plot to kill her friend

नई दिल्ली के बुराड़ी इलाके में किशोरी ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर 16 वर्षीय किशोर की हत्या करवा दी। कुछ माह पहले तक मृतक किशोर से किशोरी की दोस्ती थी। किसी बात पर अनबन होने के बाद से किशोरी उससे नाराज थी। बुराड़ी थाना पुलिस ने हत्या के इस मामले में छह लोगों को पकड़ा है। जिसमें किशोरी के अलावा उसका नाबालिग दोस्त भी शामिल है।

विज्ञापन


कमल (16) सपरिवार जहांगीरपुरी में रहता था। 7 मार्च को किशोर की संतनगर बुराड़ी में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले की जांच करने पर पता चला कि किशोर की जहांगीरपुरी की 15 वर्षीय लड़की से दोस्ती थी। किशोर को घटना वाले दिन उसी के साथ देखा गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में किशोरी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। संतनगर बुराड़ी में किशोरी के नाना का मकान है, जिसमें एक रिश्तेदार किराये पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार ने ही कराई थी किशोर से मुलाकात

15-year-old teenager cast plot to kill her friend

रिश्तेदार ने ही संतनगर में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर से उसकी मुलाकात करवाई। उस किशोर से मिलने जुलने के बाद कमल से उसका झगड़ा हो गया। कमल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर संतनगर में रहने वाले किशोर की पिटाई कर दी। इस बात को लेकर किशोरी और कमल के बीच अनबन हो गई।


7 मार्च को किशोरी ने कमल से पैचअप और होली खेलने के बहाने को उसे संतनगर बुलाया। जहां उसने दोस्तों के साथ मिलकर कमल की हत्या कर दी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने संत नगर में रहने वाले किशोर को पकड़ा।

उसके निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में शामिल अन्य चार लोगों नवीन, गोविंदा, कैस्टो और गौतम को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed