फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   15 lakh loot in noida

दिनदहाड़े 150 कर्मचारियों का वेतन लूटा

Fri, 08 Aug 2014 07:53 AM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 07:53 AM IST
विज्ञापन
15 lakh loot in noida

नोएडा के सुरक्षित माने जाने वाले सेक्टर-6 में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने 150 कर्मचारियों का वेतन ले जा रहे लोगों को लूट लिया। बदमाश ड्राइवर, अकाउंटेंट और एचआर मैनेजर को रिवॉल्वर दिखाकर साढ़े चौदह लाख रुपये ले गए। पुलिस ने जांच के लिए चार टीमें बनाई हैं।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निशिथ साद की बी-23 सेक्टर-6 में फैंसी-फैशन नाम से गारमेंट कंपनी है। बृहस्पतिवार दोपहर दिल्ली के मोहन कॉपरेटिव, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कंपनी के हेड ऑफिस से वेतन लेकर एचआर मैनेजर बीकेश शर्मा, अकाउंटेंट उग्रनाथ झा और ड्राइवर राजेंद्र नोएडा स्थित कंपनी में आ रहे थे।
विज्ञापन


कंपनी के मोड़ पर जैसे ही उनकी जाइलो पहुंची तो सामने से दो बाइक सवार युवक आ गए। एक ने ड्राइवर के पास लगा शीशा ईंट मारकर तोड़ दिया और दूसरी तरफ बैठे अकाउंटेंट की तरफ का शीशा भी तोड़ दिया। एक ने तीनों पर रिवाल्वर दिखाई तान दी। सेंट्रल लॉक खोलकर एक युवक ने चाकू दिखाया और बैग लूट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के कर्मचारी पर ही शक

15 lakh loot in noida

बैग में रुपये और लैपटॉप था। बदमाशों ने गाड़ी की चाभी निकाल ली और फरार हो गए। घटना की सूचना पर एसपी क्राइम भारती सिंह, सीओ प्रथम शिवराम यादव, एसओ सेक्टर-20 व अन्य पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार वेतन आने के बारे में पुख्ता जानकारी कोई अंदर का आदमी ही दे सकता है। इसलिए कंपनी के कर्मचारी पर ही मुखबिरी का शक जाहिर किया जा रहा है। उधर, जिस कंपनी के आगे वारदात हुई, वहां के सीसीटीवी में बदमाशों की फुटेज रिकॉर्ड हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।

ईंट मारने से टूटे शीशे के बाद ड्राइवर घायल हो गया था। रिवाल्वर लिए हुए बदमाश ने बट से ड्राइवर को मारने का प्रयास किया। जिसमें से तीन गोलियां भी गिर गई थीं। लूट का शिकार लोगों का कहना है कि वो किसी का चेहरा नहीं देख पाए। जबकि, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फरार होते वक्त बदमाशों ने हेलमेट पहने थे... वारदात के दौरान नहीं।

सीओ प्रथम शिवराम यादव के अनुसार जांच के लिए क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं। कंपनी के कर्मियों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसके आधार पर जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed